हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने, जानें कब और कहां होगा फंक्शन?

काव्या मारन की शादी की तारीखें सामने आई हैं और वे अपने ब्वॉयफ्रेंड अनिरुद्ध रविचंदर के साथ 7 फेरे लेंगी. उनके माता-पिता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बेटी के रिसेप्शन का न्योता भी दे दिया है.

विज्ञापन
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. Credit- jiocinema/deezer/ X (@TelanganaCMO)

IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 11 नवंबर को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधेंगे और 21 नवंबर को ग्रीस में रिसेप्शन होगा. काव्या मारन के पिता सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ बीते दिन जुबली हिल्स में मुख्यमंत्री आवास पर CM रेवंत रेड्डी से मिलने पहुंचे और उन्हें ग्रीस में बेटी के रिसेप्शन का इन्विटेशन दिया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

शादी की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अभी शादी की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. न ही काव्या के परिवार की ओर से कोई घोषणा की गई है, लेकिन तेलंगाना मुख्यमंत्री की पोस्ट से दोनों की शादी की खबरों और तारीखों की चर्चा शुरू हो गई है. अनिरुद्ध और काव्या की शादी करने की खबरें साल 2025 में भी उड़ी थीं, लेकिन अनिरुद्ध् ने खबरों को खारिज कर दिया था. अफवाह उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी कर सकते हैं. जून 2026 में भी अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई जी महेंद्र ने भी मीडिया से बात करते हुए शादी की खबरों को हवा दी.

कौन हैं काव्या मारन और क्या करती हैं?

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और उनकी मां का नाम कावेरी मारन है. काव्या सन ग्रुप के स्वामित्व वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन भी हैं. वे अकसर IPL मैचों नजर आती हैं और उन्हें अपनी टीम को सपोर्ट करते देखा जाता है, जिस वजह से वे क्रिकेट फैंस में और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि IPL फ्रेंचाइजी की मालकिन होने के नाते वे क्रिकेट वर्ल्ड की मशहूर हस्तियों में से एक हैं और अकसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं.

विज्ञापन

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और क्या करते हैं?

अनिरुद्ध रविचंदर मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं और वे 2012 में तमिल फिल्म ‘3’ में ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने को कंपोज करके पूरी दुनिया में मशहूर हुए. उसके बाद उन्होंने 2014 में कथी और वेलैयिल्ला पट्टाथारी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज के लिए म्यूजिक कंपोज किया. इसके बाद 2021 में ‘मास्टर’, 2023 में शाहरुख खान की ‘जवान’, साल 2025 में अजित कुमार की सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर ‘विडामुयारची’, साल 2025 में ही रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कूली’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया और दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए. रजनीकांत की मूवी ‘जेलर 2’ और शाहरुख खान की किंग में भी उनका ही म्यूजिक है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola