KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 ( Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने कई सारे कंटेस्टेंट आते हैं और अपने ज्ञान का परिचय देते हैं। इन कंटेस्टेंट के साथ ही अमिताभ बच्चन भी इंजॉय करते हैं और अपनी लाइफ के कुछ पेज खोलते हैं। बीते दिन के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ और रोलओवर कंटेस्टेंट जसपाल सिंह के सामने उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। बिग बी ने बताया कि क्यों उन्हें बचपन में मार पड़ती थी।
जसपाल ने अमिताभ को घी खाने के लिए किया इनवाइट
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में रोल ओवर कंटेस्टेंट जसपाल सिंह आए उन्होंने अच्छा गेम खेला और अच्छी राशि भी जीती। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन और जसपाल के बीच देसी घी को लेकर जिक्र हुआ। अमिताभ बच्चन हंसते हुए कहते हैं, सभी कंटेस्टेंट जिनके घर में महिलाएं हैं, उनसे घी लाने का अनुरोध करें। इस पर जसपाल कहते हैं कि पंजाब में सबसे ज्यादा घी खाने वाले लोग हैं, और उन्हें पंजाब में आने के लिए कहते हैं ताकी बिग बी पेट भर के घी खा सकें।
अमिताभ ने सुनाया बचपन का किस्सा
अमिताभ बच्चन और कंटेस्टेंट जसपाल सिंह के बीच बातों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान जसपाल ने अमिताभ से उनकी फिल्म मोहब्बतें को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर आप फिल्म की तरह असल में प्रिंसिपल होते तो क्या इतने ही सख्त होते। इस पर अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए जवाब दिया कि आपको कहां से सूझ रहा है कि हम प्रिंसिपल बन जाते। हम तो पढ़ाई में बिल्कुल जीरो थे। हां जिस स्कूल में हम पढ़े हैं वहां के प्रिंसिपल बहुत ही सख्त थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के प्रोमो में फिर ‘खेला’, जो दिखाया वो दो दिन तक नहीं आया
क्यों पड़ती थी अमिताभ को मार
अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि अगर कोई गलती हो जाती या कोई नियम टूट जाता तो हमें बेंत से मार पड़ती थी। जसपाल ने पूछा कि आपने कभी क्लास बंक की है, इस पर अमिताभ ने कहा कि क्लास नहीं स्कूल बंक करते थे भाईसाहब। हम नैनीताल में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, वहां बहुत सख्ताई थी, लेकिन रात को जब सब सो जाते थे तो हम निकल जाते थे बाहर। हां अगर पकड़ा जाता था तो सजा भी मिलती थी। इस बात पर कंटेस्टेंट ने कहा कि आपकी फिल्म में भी आपके स्टूडेंट ऐसा ही करते थे।
साढ़े बारह लाख जीत घर को गए जसपाल
जसपाल ने अच्छा गेम खेलते हुए साढ़े बारह लाख रुपये जीते। हालांकि उनके सामने 25 लाख का प्रश्न भी आया लेकिन जवान न जानने की वजह से उन्होंने क्वीट कर लिया। उनके लिए ये रकम भी काफी मायने रखती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस बार भी डबल इविक्शन, जानें कौन-कौन हो सकता है बेघर
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
7 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
9 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines