KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति अपने फुल फेज में आगे बढ़ रहा है। बीते सोमवार को सोनी टेलिविजन ने इस सीजन के नए एपिसोड के लिए एक प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट को रोते और अमिताभ बच्चन के पैरों में गिरते हुए देखा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो में अमिताभ बच्चन उस कंटेस्टेंट को अपनी डिजाइनर जैकेट भी गिफ्ट में दे रहे हैं। दरअसल जब कंटेस्टेंट ने कहा कि उनको सर्दी लग रही है तो बिग बी ने अपनी जैकेट उतारी और कंटेस्टेंट को दे दी।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 12: फिर ‘जवान’ की रफ्तार में आई कमी, 12वें दिन महज इतने में सिमटा कलेक्शन
रोता हुआ नजर आया कंटेस्टेंट
सामने आए प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट बिलख-बिलखकर अमिताभ बच्चन के सामने रो रहा है। बिग बी आते हैं और उनको गले से लगा लेते हैं, कंटेस्टेंट लगातार रो रहा होता है और बिग बी उसकी पीठ थपथपाकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इतने में वह शख्स अमिताभ बच्चन के पैरों में गिर जाता है और बिग बी उसे रोकने की कोशिश करते हुए उठाते हैं। तभी अमिताभ बच्चन की आवाज आती है कि यूं ही नहीं उमड़ आते हैं जज्बात…वजह जरूर होती है…बताऊंगा।
सात करोड़ जीतेगा कंटेस्टेंट?
इस प्रोमो वीडियो के अंत में कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन 16वां प्रश्न सात करोड़ रुपये के लिए पूछते हैं। इस दौरान वह काफी नर्वस और घबराया हुआ सा नजर आता है, साथ ही भगवान से प्रार्थना भी कर रहा होता है। बता दें कि शो में इस महीने में एक कंटेस्टेंट सात करोड़ के सवाल तक पहुंचा था। हालांकि उसने सवाल का जवाब न जानते हुए रिस्क नहीं लेने का फैसला किया और एक करोड़ रुपये लेकर ही घर गया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines