KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 16 का पहला करोड़पति नहीं मिल सका। जी हां, ‘केबीसी’ (KBC 16) या ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ (Kaun Banega Crorepati) में उज्जवल प्रजापत करोड़पति बनने से चूक गए हैं। उज्जवल प्रजापत बीते दिन यानी 23 सितंबर के केबीसी 16 में दिखे थे। शो में उन्होंने अपने ज्ञान का अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद लग रहा था कि वे शायद मुकाबला जीत जाएंगे। हालांकि शुरुआत में उन्होंने जल्दी से दो लाइफ लाइन भी ले ली थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss कंटेस्टेंट की होगी अनोखी शादी, निकाह में मेहमानों पर लगा दी ये पाबंदी
उस समय लग रहा था कि वे शायद काफी आगे तक नहीं जा पाएंगे। इसके बाद खेल ने मोड़ लिया और उज्जवल ने देखते ही देखते 50 लाख जीत लिए। लेकिन एक करोड़ का सवाल पूछने से पहले ही हूटर बज गया और मुकाबले अगले दिन तक के लिए टल गया। आज सभी की नजर उज्जवल पर थी कि क्या वे 1 करोड़ जीत पाएंगे? लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। दरअसल अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उज्जवल से सवाल पूछा था कि भारत की ओर से एक रियासत के किस शासक ने 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसके जवाब में चार ऑप्शन दिए गए थे।
क्या था सही उत्तर?
पहला ऑप्शन महाराजा संवाई जयसिंह द्वितीय, दूसरा ऑप्शन निजाम मीर उस्मान अली खान था। तीसरा ऑप्शन नमीद हमीदुल्लाह खान और चौथा ऑप्शन महाराजा गंगा सिंह था। सूत्रों के मुताबिक चौथा ऑप्शन सही था। लेकिन इसके जवाब में उज्जवल फेल साबित हुए। उन्होंने क्विट कर दिया। जिसके बाद वे 50 लाख ही जीत सके। अब तक केबीसी 16 को अपने पहले करोड़पति का इंतजार है।
बता दें कि उज्जवल प्रजापत से दर्शकों को उम्मीद थी कि वे जरूर जीतेंगे। लेकिन साधारण परिवार से आने वाले उज्जवल ऐसा नहीं कर पाए। उज्जवल की मां बीड़ी बेचती है और दादी मटके बनाती है। उज्जवल ने बताया था कि वो एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां उनकी थाली में उतना ही खाना होता है कि जितने से पेट भर सके। उनके पिता मजदूर हैं।
यह भी पढ़ें: Jr NTR ने क्यों मांगी थी Alia Bhatt को बेटी होने की दुआ? नाम से जुड़ा है कनेक्शन
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
26 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
55 mins agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 hr agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
2 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
3 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
4 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
19 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines