टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़ोंपति’ हमेशा ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो का अपना अलग फैनबेस है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। हाल ही में शो के होस्ट को बदलने की बातें सुनने को मिली। जी हां, गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक ये चर्चा हो रही है कि अमिताभ बच्चन इस शो को शायद आखिरी बार होस्ट कर रहे हैं और वो शो के अगले सीजन के होस्ट नहीं होंगे। इस बीच अब ऐसा लग रहा है कि बिग बी ही ‘केबीसी’ के 17वें सीजन को भी होस्ट करेंगे और इसका हिंट खुद अमिताभ बच्चन ने दे दिया है। आइए जानते हैं कैसे?
सोनी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, सोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी अपनी बात कह रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस वीडियो में कह रहे हैं कि हर दौर की शुरुआत में एक सोच जो है, वो मन में आती है कि क्या इतने साल बीत जाने पर वो साथ, वो प्यार और वो अपनापन… आप सबकी आंखों में हमें देखने को मिलता है या नहीं?
25 सालों की साधना
बिग बी ने आगे कहा कि हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला है और लगातार मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी ना टूटे। मैं आप सबसे यही कहना चाहता हूं कि हमारी कोशिशों ने यदि किसी की जिंदगी को जरा-सा भी छुआ है या यहां पर बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझुगा कि हमारी 25 सालों की जो साधना थी, वो सफल हो गई।
मैं आपसे अगले दौर में मिलूंगा- बिग बी
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि देवियों-सज्जनों मैं आपसे अगले दौर में मिलूंगा। जी हां, आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए… ना रुकिए, ना झुकिए आप जैसे हैं अनमोल हैं। मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं। फिर मिलते हैं आपसे… तब तक मैं अमिताभ बच्चन आप सभी से इस दौर के लिए इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं शुभरात्रि। वहीं, अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद अमिताभ बच्चन ने अगले सीजन को होस्ट करने का हिंट दिया है।
यह भी पढ़ें- अथिया शेट्टी का मैटरनिटी फोटोशूट, बॉलीवुड हसीनाओं से कैसे अलग? इंटरनेट पर लोगों ने की तारीफ
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines