Kaun Banega Crorepati 17 Promo: अमिताभ बच्चन इन दिनों अपना शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 17 होस्ट कर रहे हैं. शो में अक्सर वह कोई किस्सा कहानियां शेयर करके लाइमलाइट में आ जाते हैं. ऐसे में अब इस शो का दिवाली एपिसोड बेहद ही स्पेशल होने वाला है, जिसका प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है. इसमें कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर बतौर गेस्ट आने वाले हैं. वह हॉट सीट पर बैठेंगे लेकिन, वो सवालों के जवाब नहीं बल्कि बिग बी उनके सवालों के जवाब देते हुए नजर आने वाले हैं.
दरअसल, ‘केबीसी 17’ के दिवाली एपिसोड में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर पहुंचने वाले हैं. इस शो में सुनील की एंट्री बिग बी के गेटअप में होती है, जिसे देखकर खुद एक्टर अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. वो प्रोमो में कहते हुए दिखते हैं कि ऐसा लगा रहा है कि जैसे खुद से ही बात कर रहे हैं. कृष्णा भी धर्मेंद्र के लुक में एंट्री करेंगे और दोनों बिग बी के साथ खूब मजाक मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Diwali BOX Office Collection: 5 साल 6 फिल्में 4 रहीं हिट, एक तो 200 करोड़ की कमाई के बाद भी रही एवरेज
कृष्णा अभिषेक ने पूछी अमिताभ बच्चन की फीस
कृष्णा एंट्री के बाद धर्मेंद्र के गेटअप में अमिताभ बच्चन पर नकली होने का संदेह जताते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, ‘आप इस गेटअप में अच्छे लग रहे हैं.’ इतना ही नहीं, वह उनसे सवाल भी करते हैं कि उन्हें इसके लिए कितने पैसे मिलते हैं. कृष्णा अभिषेक, बिग बी से कहते हैं- ‘कितना चार्ज करते हैं?’ इसे सुनकर खुद अमिताभ भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. वहीं, सुनील ग्रोवर तो उनके गेटअप में कमाल लगते हैं. वह होस्ट से ही मजेदार सवाल करते दिखते हैं. इस दिवाली वाला एपिसोड बेहद ही दिलचस्प और हंसी-ठिठोली से भरा होने वाला है.
देखिए ‘केबीसी 17’ का प्रोमो
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी का रिश्ता कंफर्म? एक्ट्रेस की कमर में हाथ डाले रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया पोज, दिखी क्लोज बॉन्डिंग
कितनी है अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ?
बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन की फीस की चर्चा के बीच अगर उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो ये करोड़ों में है. हुरुन इंडिया ने हाल ही में दुनिया भर के रिच सेलेब्स की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ करीब 1630 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है.
यह भी पढ़ें: Advance Booking: ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के छुड़ाए छक्के, जानिए एडवांस बुकिंग में किसका कैसा है हाल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
10 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines