Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ का 16वां सीजन चल रहा है। इस शो से जनता ऐसी जुड़ चुकी है कि कोई भी इस शो का एक भी एपिसोड तो क्या एक सवाल भी मिस नहीं करता। वहीं, जब सेलिब्रिटीज शो पर आते हैं तो एपिसोड में चार-चांद लग जाते हैं। वहीं, हालिया एपिसोड तो और भी धमाकेदार था क्योंकि हॉट सीट पर कोई और नहीं बल्कि मिस्टर बच्चन बैठे थे। अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि उनके लाडले जूनियर बच्चन।
बाप-बेटे के बीच हुआ अनोखा कम्पटीशन
दरअसल, अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ (I Want To Talk) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। आज ये फिल्म रिलीज हो गई है। ऐसे में एक्टर को इसका जमकर प्रमोशन तो करना ही पड़ेगा। वहीं, फिलहाल KBC चल रहा है तो इससे अच्छा प्लेटफॉर्म क्या होगा अभिषेक के लिए अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए? ऐसे में अभिषेक अपने पिता के शो में पहुंचे और उन्होंने जमकर मस्ती भी की। इसके अलावा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर इन दोनों बाप-बेटे के बीच एक खास कम्पटीशन भी हुआ।
शूजित सरकार बने जज
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक खास गेम खेला, जिसका नाम था ‘कौन है बेहतर बच्चन?’ (Who’s the Better Bachchan?) वहीं, इन दोनों के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) जज बने थे। अभिषेक ने ये गेम शुरू करते हुए कहा कि केबीसी से हटकर कुछ खेलते हैं और उन्होंने मुश्किल सवाल पूछा कि बेहतर बच्चन कौन है? शूजित सरकार बिना हिचकिचाए अमिताभ की तरफ इशारा कर बोले, ‘अभिषेक हमेशा टाइम से आते हैं और ये उन्हें बिग बी से मिला है।’ ये सुनकर बिग बी ने शूजित के जवाब को डिप्लोमैट बता दिया।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले बेहोश हो गई थीं Aishwarya, खुद रिवील किया सीक्रेट
कौन निकला बेहतर बच्चन?
इसके बाद अभिषेक ने पूछा कि उन दोनों में से कौन ज्यादा कूल है? इस सवाल पर दर्शकों ने बिना समय लिए फौरन बिग बी का नाम ले लिया। तो अभिषेक ने भी मजाक में जवाब दिया कि वो एक गाने का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने रैप किया था ‘कूल का मैं स्कूल हूं’, तो कूल तो वही ही हैं। क्योंकि ये जहां खड़े हों, लाइन वहीं से शुरू होती है। यानी ये सेगमेंट सीधे-सीधे बिग बी जीत गए।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
49 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines