Amitabh Bachchan Become Pilot: अमिताभ बच्चन सिनेमा की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जिनको फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी बहुत प्यार देते हैं। उन्होंने अपने करियर में दिग्गज अभिनेताओं के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला होता है। इस शो में कई बार अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के कुछ अहम पन्ने खोल देते हैं, जिनके बारे में लोग अनजान होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss में बहन को रोता देख खुद को रोक नहीं पाईं Priyanka Chopra, Mannara Chopra को लेकर कही ये बात
जब कंटेस्टेंट ने कहा कि उसे एयरफोर्स में जाना है
हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि वह कभी एयरफोर्स में काम करना चाहते थे लेकिन रिजेक्ट हो गए। दरअसल, केबीसी के मंच पर एक कंटेस्टेंट आया। उसने बताया कि वह बीएससी कर रहा है। इस पर बिग बी उनसे अकाउंटेंट बनने के लिए कहते हैं तो वह बोलता है कि उसे अकाउंटेंट नहीं बल्कि एयरफोर्स में जाना है। तब बिग बी ने बताया कि वह भी कभी एयरफोर्स में जाना चाहते थे।
स्कूलिंग के बाद नहीं थी आगे की जानकारी
वह आगे कहते हैं कि ‘जब मैंने अपनी स्कूलिंग पूरी की, तो मुझे नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और मेरे घर के पास आर्मी के एक मेजर जनरल रहते थे। एक बार हमारे घर पर आए और मेरे पिता जी से कहा कि मुझे भेज दे ताकि मैं आर्मी में एक बड़ा ऑफिसर बन जाऊं।’
क्यों नहीं गए एयरफोर्स में
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘मैं एयरफोर्स में जाना चाहता था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब मैं इंटरव्यू के लिए गया तो उन्होंने मुझे यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि मेरी टांगे बहुत लंबी हैं। मैं एयरफोर्स के लिए योग्य नहीं हूं।’
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines