मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जिन्होंने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया, वो एक्ट्रेस के साथ धीरे-धीरे एक परफेक्ट बिजनेस वुमन बनती जा रही हैं। एक्टिंग के अलावा कैट अपना खुद का एक ब्यूटि ब्रैंड Kay Beauty भी चलाती हैं, जिसे उनके कस्टमर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
अब उनके ब्यूटि ब्रैंड को वोग मैगजीन द्वारा ‘ब्रांड ऑफ द ईयर’ (Katrina Kaif wins Brand of the year) से सम्मानित किया गया है। इस खुशखबरी से उत्साहित कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वोग के पोस्ट रीपोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी।
कैट ने जैसे ही इस पोस्ट को साझा किया, फैंस उनपर गर्व करने लगे और एक्ट्रेस पर ढेरों शुभकामनाओं की बारिश शुरू कर दी। दूसरी ओर कैटरीना के पति और एक्टर विक्की कौशल ने भी पत्नी पर गर्व और खुशी जाहिर की। विक्की ने कैट की पोस्ट पर कमेंट किया, ‘Brand of the year by the Woman of my life! Congratulations beautiful’
विक्की कौशल (Vicky kaushal) के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर, शरवरी वाघ, ईशान खट्टर, नेहा धूपिया, जोया अख्तर, सिद्धांत चतुर्वेदी और करण जौहर ने भी कमेंट बॉक्स पर कैट के लिए प्यार बरसाया और उनपर गर्व करने की बात कही। कैट ने पिछले साल दिसंबर में विक्की संग शादी की और तब से प्रशंसकों को अपनी मनमोहक तस्वीरों से रूबरू कराते रहे हैं। विक्की ने कैट की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है और साथ में हार्ट बनाया।
9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिती में सात फेरे लिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘फोन भूत’ भी इस साल 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ भी पाइपलाइन में है।
दूसरी ओर, विक्की मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ की तैयारी में व्यस्त हैं, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। वो लक्ष्मण उटेकर की भी एक अनटाइटल्ड फिल्म में सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। ‘गोविंदा नाम मेरा’ की शूटिंग में भी वो व्यस्त हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines