Katrina Kaif Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। इस जोड़ी की सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये दोनों पब्लिसिटी के लिए कभी भी कोई फालतू ड्रामा या कंट्रोवर्सी का सहारा नहीं लेते। इनकी सिम्पलिसिटी ही फैंस को भा जाती है। ऐसे में विक्की और कैट की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी बनी हुई है। जब इनकी शादी की खबर सामने आई थी तो सभी लोग खुशी से झूम उठे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शादी आखिर समय पर कैंसिल होते-होते रह गई।
यह भी पढ़ें: Armaan Kohli के सिर से उठा पिता का साया, Jaani Dushman के प्रोड्यूसर Rajkumar Kohli का निधन
कैटरीना ने शादी से पहले दी धमकी
अब काफी समय बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शादी से पहले एक बार तो एक्ट्रेस को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने विक्की को धमकी दे डाली थी। एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा था कि एक काम करो शादी मत करो। लेकिन ऐसा क्या हुआ था कि कैटरीना कैफ इतने गुस्से में आ गई थीं अब इस बात का खुलासा खुद विक्की कौशल ने किया है।
एक्ट्रेस गुस्से में कर देतीं शादी कैंसिल
विक्की ने अब एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने अपनी शादी से पहले फिल्म की आधी शूटिंग कर ली है और फिर मैंने अपनी शादी के लिए ऑफ लिया था। शादी के ठीक बाद दो दिन के अंदर ही वे मुझे सेट पर बुला रहे थे। तो फिर मुझे धमकी मिल गई थी कि तुम्हें दो दिन बाद सेट पर ही जाना है तो शादी रहने ही दो। फिर मैंने कहा ‘नहीं’ और मैं पांच दिनों के बाद फिल्म के सेट पर गया था।’
विक्की ने की पत्नी की तारीफ
एक्टर ने आगे कहा, ‘शादी सच में खूबसूरत रही है और अपने लिए एक साथी ढूंढना वाकई में एक आशीर्वाद है। जहां आपको असल में ऐसा महसूस होगा जैसे आप घर वापस आ गए हैं। यह एक सुकून वाला एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है, वो एक प्यारी इंसान हैं। उसके साथ रहना और लाइफ को एक्स्प्लोर करना मज़ेदार है। मैं उसके साथ बहुत ट्रेवल कर रहा हूं, ऐसा कुछ जिसका मैंने पहले इतना अनुभव नहीं किया था।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines