Katrina Kaif Vicky Kaushal: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। फैंस उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं, ये कपल अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विक्की (Vicky Kaushal) कियारा आडवाणी के साथ कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने शादी से एक दिन पहले कैटरीना कैफ को प्रपोज किया था।
शादी से एक दिन पहले किया था प्रपोज
विक्की ने शो में बताया कि कैटरीना ने उन्हें चैलेंज किया था कि अगर विक्की उन्हें शादी से पहले प्रपोज नहीं करेंगे तो उन्हें इसके लिए पूरी जिंदगी सुनना पड़ेगा। सैम बहादुर एक्टर ने बताया कि “यह बिल्कुल लास्ट मूमेंट था। मुझे हर किसी ने वार्निंग दी थी कि अगर आप उन्हें प्रपोज नहीं करते हैं तो इसके लिए आपको जिंदगी भर सुनना पड़ेगा।” इसके बाद विक्की ने कहा कि उन्होंने राजस्थान में अपनी शादी से एक दिन पहले कैटरीना को प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ें-Sara Ali Khan ने फिर Sushant Singh को किया याद, पोस्ट शेयर लिखा- ‘आधा दशक हो गया…’
दोस्तों के आने से पहले मनाई डिनर डेट
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना को याद करते हुए बताया, “पहली रात जब हम वहां राजस्थान में थे, हम वहां पहुंचे और मैंने एक स्पेशल डिनर की प्लानिंग बनाई। यह एक सुंदर सेटअप था और सब कुछ था, किसी भी दोस्त या परिवार के आने से ठीक पहले डिनर का आयोजन किया गया और सब दोस्त अगले दिन आने वाले थे और वहां सिर्फ हम दोनों (कैटरीना और विक्की) थे और इस दौरान मैंने उन्हें प्रपोज किया”।
10 -15 दिन तक Vicky से नहीं मिल पाती थी कैटरीना
साथ ही विक्की कौशल ने शो में ये भी खुलासा किया कि दोनों कई बार हफ्तों तक एक दूसरे के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं। विक्की ने कहा था, कैटरीना का अपना डेली रूटीन होता था और मेरा अपना, फिर जब 10-15 दिन हो जाते हैं, तब हमें एहसास होता है कि हम हफ्तों तक एक दूसरे से नहीं मिल पाए हैं, इसके बाद विक्की ने आगे कहा, हमें लगा कि हमें एक दूसरे के लिए समय निकालना चाहिए और साथ बैठना चाहिए।
सास को विक्की ने इस तरह किया था इम्प्रेस
एपिसोड के दौरान, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने यह भी खुलासा किया कि वह शादी से एक हफ्ते पहले पहली बार कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे और एक्ट्रेस के भाई-बहनों से मिले थे। उन्होंने कहा, “कोविड के कारण मैं उनसे दो साल तक नहीं मिल सका था। इसलिए, मैं उनसे पहली बार मिला, सचमुच शादी से एक हफ्ते पहले। हमारे घर पर एक पार्टी थी और हम सभी शराब पी रहे थे और नाच रहे थे”।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines