Katrina Kaif-Vicky Kaushal: बॉलीवुड के कई कपल ऐसे हैं, जो अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए विदेश चले जाते हैं। फिर चाहे वो करीना कपूर और सैफ अली खान हों या फिर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा। जी हां, कपल्स अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाते हैं, जिसके वीडियो और फोटोज भी समय-समय पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये वीडियो किसका है?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो और किसी का नहीं बल्कि बी-टाउन के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का है। जी हां, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विक्की, कैटरीना का हाथ पकड़े हुए लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं। साथ ही विक्की का पूरा ध्यान कैटरीना पर है। वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि कैटरीना और विक्की में कितना प्यार है।
यूजर्स ने लगाए एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि दोनों को थोड़ी प्राइवेसी दो। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये कौन-सी बड़ी बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। एक और यूजर ने लिखा कि हां, वो मां बनने वाली है। एक और यूजर लिखते हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने लिखा कि कैटरीना प्रेग्नेंट लग रही हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट को देखकर कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो पर खुद कैटरीना की पीआर टीम ने स्टेटमेंट दिया है। टीम का कहना है कि ये महज अफवाहें हैं और कैटरीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।
पहले भी उड़ी चुकी हैं कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर News24 कोई दावा नहीं करता है। साथ ही कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की बातें भी लोग कर रहे हैं। हालांकि अब कपल ने सच्चाई बता दी है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई हैं। जी हां, इससे पहले भी कैटरीना के मां बनने की अफवाह उड़ चुकी है और इस बार भी ये महज अफवाह ही साबित हुई।
2021 में कपल ने की थी शादी
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में 9 दिसंबर को शादी की थी। कपल की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। साथ ही इंटरनेट पर कपल की फोटोज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस बेकरारी से कपल की तरफ से गुड न्यूज आने का भी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब कपल फैंस को कब ये खुशखबरी देगा ये तो वक्त ही बताएगा?
यह भी पढ़ें- जान लेना चाहते थे पिता, मां ने घर से भागने को कहा, 500 रुपये लेकर पकड़ी ट्रेन और मुंबई आकर बन गया स्टार
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines