Katrina Kaif-Vicky Kaushal: अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल बेहद क्यूट कपल है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है और दोनों के फोटोज और वीडियो को भी फैंस बेहद प्यार देते हैं।
वहीं, अब कपल फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं और दोनों के फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सनी देओल के लिए पिता में क्रेज था ज्यादा, बेटे ने पूरे गांव को ट्रैक्टर में लादा और फिर एक साथ मचाया Gadar
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के मेहमान बने ये खास शख्स
दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को अपने फेवरेट ट्रेनर क्रिस गेथिन के जन्मदिन पर एक साथ देखा गया। गेथिन के जन्मदिन से कपल की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि 18 अगस्त को कपल ने अपने ट्रेनर क्रिस गेथिन का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।
हेल्दी डिनर का हुआ आयोजन
इस मौके पर बीती रात डिनर का बेहद शानदार आयोजन हुआ। इतना ही नहीं बल्कि विक्की कौशल ने तो अपने इंस्टाग्राम पर गेथिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक सेल्फी भी शेयर की है। फैंस भी गेथिन को बर्थडे विश कर रहे हैं।
गेथिन ने किया पोस्ट
वहीं, क्रिस गेथिन ने भी कपल को थैंक्यू कहने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। क्रिस गेथिन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि मैंने कपल के घर पर अपना जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाया है।
बेहद क्यूट लगी कैटरीना कैफ
गेथिन द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में सेलेब ट्रेनर विक्की, कैटरीना और अक्षय के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। कैटरीना की बात करें तो उन्होंने इस दौरान काले रंग का आउटफिट पहना था और बिना मेकअप के एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थी। साथ ही विक्की कौशल ने भी सफेद शर्ट और नीले डेनिम पैंट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे।
वर्कफ्रंट
इसके साथ ही बताते चलें कि विक्की कौशन अब सैम मानेकशॉ की बायोपिक में सैम बहादुर का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं। कैटरीना की अगर बात करें तो वो टाइगर फ्रेंचाइजी में वापस नजर आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
21 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines