Katrina Kaif, Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी खुद विक्की कौशल और कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी. इस न्यूज को सुनने के बाद हर कोई बेहद एक्साइटेड हो गया था और लोगों ने कपल को जमकर बधाई दी थी. अब जाहिर है कि विक्की और कैटरीना के बेटे की झलक देखने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर कपल का अपने न्यूबोर्न बेबी के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है.
विक्की-कैटरीना ने नहीं शेयर किया फोटो
दरअसल, katrinakaifcutie नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने कैटरीना और विक्की कौशल का एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कैटरीना और विक्की के अलावा विक्की की मां और उनका नन्हा-सा बेटा नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में ब्लैक दिल और नजर वाला इमोजी शेयर किया गया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए इस फोटो को कपल की ओर से शेयर नहीं किया गया है. वायरल हो रहा ये फोटो ऑफिशियल फोटो नहीं है.
पहले भी वायरल हुआ था एआई फोटो
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ये असली फोटो नहीं है, तो फिर ये कहां से आया, तो आपको बता देते हैं कि वायरल हो रहा फोटो एक एआई फोटो है. इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी कपल की उनके बच्चे के साथ एक एआई फोटो सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि इस एआई फोटो पर फैंस और यूजर्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
7 नवंबर को कपल ने दी थी खुशखबरी
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में कपल ने जानकारी दी थी कि वो एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं. विक्की और कैटरीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था.
यह भी पढ़ें- Humane Sagar का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, इस सिंगर के साथ किया था पोस्ट
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
38 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines