Katrina Kaif Plastic Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 75.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ अक्सर कैटरीना अपने खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपना एक वीडियो अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि कैटरीना कैफ ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अपने होठों की सर्जरी करवाई है।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने फिल्म सेट पर खुद को किया जख्मी, दर्द के मारे बिगड़ी एक्टर की हालत
इस चीज ने खींचा सबका अटेंशन
लेकिन कैटरीना को लेकर ऐसे रूमर्स क्यों उड़ने लगें ये भी जान लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जो अब वायरल हो रहा है। इसमें वो मेकअप करती हुई दिखाई दे रही हैं। कैटरीना ने अपने नए प्रोडक्ट- लिप ऑयल को लॉन्च किया है। अब इस वीडियो में वो खुद अपने लिप्स पर इसे अप्लाई करती नजर आ रही हैं। कैटरीना का चेहरा इस वीडियो में लोगों का अटेंशन खींचने लगा। जिसके बाद कमेंट कर कई लोग ये दावा करते नजर आए कि कैसे उनके लिप फिलर्स गलत हो गए हैं। उनका चेहरा सूजा हुआ है उन्हें पहचान पाना भी इस दौरान मुश्किल हो रहा है।
ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
अब लोग कैटरीना कैफ को जमकर इंटरनेट पर ट्रोल कर रहे हैं। उन पर इल्जाम लगे हैं कि ‘टाइगर 3 (Tiger 3)’ की रिलीज से पहले उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। वीडियो में लोगों को कैटरीना के चेहरे में बदलाव लग रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की लिप और नोज सर्जरी को लेकर अब तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ यूजर्स ने तो कैटरीना को दिशा पाटनी से कम्पेयर भी कर डाला है। बता दें, कैटरीना पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिनको लेकर इस तरह के दावा किए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस अपनी सर्जरी की रूमर्स के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी कैटरीना
वहीं, बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के अबतक दोनों पार्ट्स को फैंस ने खूब प्यार दिया। ऐसे में इस फिल्म के भी आने से पहले ही फैंस ने तय कर लिया है कि ये फिल्म आते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines