Bollywood Actresses With Weak Hindi: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अभी तक ठीक से हिंदी बोलना तक नहीं सीख पाई हैं। भले ही इन्हें अब बी-टाउन में काम करते हुए सालों हो गए हैं लेकिन बिना स्क्रिप्ट के ये 2 शब्द हिंदी के बोलने में भी हिचकिचा जाती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई A लिस्टर एक्ट्रेसेस शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन हैं जिनकी बॉलीवुड में काम करते हुए भी हिंदी भाषा पर पकड़ कमजोर रह गई।
यह भी पढ़ें: होने जा रहा Nepal और Haryana का मिलन, Randeep Hooda और Lin Laishram इस दिन बनेंगे दूल्हा-दुल्हन
सनी लियोनी
पोर्न इंडस्ट्री पर रूल करने के बाद बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस इंडो-कनाडियन हैं ऐसे में उन्हें हिंदी बोलने में काफी परेशानी होती है। हालांकि, वो पंजाबी ठीक-ठाक तरीके से बोल लेती हैं। मगर उनकी एक खासियत है वो कोशिश पूरी करती हैं और हिंदी सीखने से जरा भी नहीं कतराती।
कैटरीना कैफ
कैटरीना (Katrina Kaif) आज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की हर फिल्म सुपरहिट होती है। लेकिन फैंस को लगता है कि फिल्मों में उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स कम दिखाई देती हैं और उन्हें ग्लैमर के लिए ज़्यादा इस्तेमाल किया जता है। शायद इसका कारण है एक्ट्रेस की कमजोर हिंदी। वैसे कैटरीना इसी चक्कर में कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
नोरा फतेही
नोरा (Nora Fatehi) को बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से इंडस्ट्री में पहचान मिली है। जहां शो का फॉर्मेट है कि कंटेस्टेंट्स सिर्फ और सिर्फ हिंदी भाषा में ही बातचीत कर सकते हैं। वहां अक्सर नोरा स्ट्रगल करते हुए नज़र आती थीं। अब नोरा एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और उन्होंने अपनी हिंदी में काफी सुधार भी किया है लेकिन फिर भी वो एकदम परफेक्ट तरीके से फ्लूएंट हिंदी नहीं पोल पातीं।
नरगिस फाखरी
रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) अमेरिकी मॉडल हुआ करती थीं। उनके पिता पाकिस्तानी और मां Czech से हैं। ऐसे में उनकी हिंदी भी खास अच्छी नहीं है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री को धमाकेदार की लेकिन अपनी खराब हिंदी की वजह से उनका करियर ज्यादा नहीं चल सका।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। फैंस एक्ट्रेस को खूब प्यार और सपोर्ट भी करते हैं। दरअसल, उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है। लेकिन सच तो यही है कि जैकलीन फर्नांडीज आज भी हिंदी बोलने में कमजोर हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines