हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Katrina Kaif ने बेटे विहान की पहली बार दिखाई प्यारी झलक, बर्थडे पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 8 महीने बाद अपने बेटे विहान के साथ बर्थडे पार्टी की झलकियां पोस्ट की हैं. कैटरीना ने इसे काफी खास बताया है.

विज्ञापन
Katrina Kaif ने बेटे संग शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के बाद से ही वो लाइमलाइट से काफी दूर हो गई हैं. हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है. एक्ट्रेस कभी कभार अपने फ्रैंस को मदरहुड फेज की झलक दिखाती हुई रहती हैं. कैटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह बर्थडे सेलिब्रेशन उनके लिए काफी खास था, क्योंकि कैटरीना ने पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेशन बेटे विहान के साथ मनाया है.

बर्थडे सेलिब्रेट हुए आज यानी 19 जुलाई को 3 दिन बीत चुके हैं. लेकिन कैटरीना कैफ ने अब सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की है इस फोटो में उनके दुलारे राजा बेटा विहान की झलकियां दिखाई दी है. एक्ट्रेस एक फोटो में अपने बेबी बॉय के पैर पर किस करती हुई नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर है OTT की ये दमदार सीरीज, हर एपिसोड में दिखेगा गहरा रहस्य

विज्ञापन

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया शेयर किया पोस्ट

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ‘आप मेरे लिए अनमोल आशीर्वाद हैं, मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं, यह सबसे अच्छा जन्मदिन, आप (पति) भी कुछ कम नहीं हैं… इन फोटोज में विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं एक तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में उनका बेटा विहान कैटरीना कैफ से खेलता हुआ नजर आ रहा है. बाकी फोटोज में कैटरीना कैफ खुद में खोई हुई नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ‘झुर्रियों वाला चेहरा और दुबला-पतला शरीर…’, Salman Khan के बदले लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

विज्ञापन

कैटरीना और विक्की ने कब की थी शादी?

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी. 4 साल बाद 7 नवंबर 2025 को वह पेरेंट्स बने थे. कपल ने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने विहान रखा है. विहान को जन्म लिए 8 महीने हो चुके हैं. लेकिन कपल ने अभी तक उनका चेहरा रिवील नहीं किया है. हालांकि, कैटरीना अक्सर अपने बेबी बॉय की झलकियां शेयर करती रहती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola