हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tiger 3 में Katrina Kaif के एक्शन सीन पर ससुर शाम कौशल ने दिया रिएक्शन, कहा- तुम बहुत...

Katrina Kaif, Tiger 3: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘टाइगर 3’ जलवा दिखा रही है। फैंस को फिल्म पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

विज्ञापन
instagram

Katrina Kaif, Tiger 3: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘टाइगर 3’ अपना जलवा दिखा रही है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अहम रोल प्ले किया है।

इस फिल्म में कैटरीना ने एक्शन सींस भी किए हैं, जिस पर एक्ट्रेस के ससुर शाम कौशल ने कैसा रिएक्शन दिया है इसका खुलासा खुद कैटरीना ने कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की वजह से बढ़ गए थे Emraan Hashmi के ‘दुश्मन’, एक्टर को Koffee With Karan में जाना पड़ा था भारी

विज्ञापन

बड़े एक्शन डायरेक्टर हैं कैटरीना कैफ के ससुर

बता दें कि कैटरीना कैफ के ससुर शाम कौशल इंडस्ट्री के बड़े एक्शन डायरेक्टर हैं। वहीं, उन्होंने अपनी बहू की फिल्म ‘टाइगर 3’ के एक्शन सींस पर बेहद शानदार रिएक्शन दिया है। दरअसल, हाल ही में कैटरीना ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें ससुराल वालों से खूब सपोर्ट मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे मेरी फैमिली से बहुत सपोर्ट मिला है, जो बहुत खास है।

मुझे तुम पर गर्व है- शाम कौशल

मेरे ससुर ने फिल्म में मेरे किरदार (जोया) की खूब तारीफ की है, उन्हें एक्शन सीन बेहद पसंद आए। इसके लिए उनका कहना है कि मुझे तुम पर गर्व है। सभी कह रहे हैं कि तुम एक्शन बहुत अच्छा करती हो और यह मेरे लिए बहुत खास है। वहीं, कैटरीना के पति विक्की भी फिल्म को लेकर उनकी तारीफ कर रहे है। उन्हें भी ये फिल्म खूब पसंद आई है।

विज्ञापन

कैटरीना का वर्कफ्रंट

बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इसके साथ ही अगर कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola