Katrina Kaif-Vicky Kaushal: अक्सर ऐसा होता है कि बॉलीवुड सितारों को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहती है। इन दिनों अनंत-राधिका की शादी लाइमलाइट में हैं। ऐसे में जाहिर है कि बी-टाउन के सितारे भी इस सेरेमनी में शामिल हुए। इस इवेंट में हर किसी पर पैप्स के कैमरे की नजर थी। इस दौरान जब पैप्स के कैमरे ने विक्की कौशल को देखा, तो उन पर फोकस किया। हालांकि इस दौरान विक्की अकेले नजर आए। ऐसे में लोगों ने सवाल करना शुरू किया कि कैटरीना कहां है? इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स ने तो यहां तक कयास लगाए कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं?
अकेले नजर आए विक्की कौशल
जी हां, अनंत-राधिका के संगीत से जैसे ही सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का वीडियो नजर आया, तो लोगों ने पूछा कि आप अकेले? कैटरीना कहां है? वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं, ऐसा लगता है? दूसरे यूजर ने लिखा कि भाभी कहां है? तीसरे यूजर ने लिखा कि कैटरीना कहां है? एक और यूजर ने लिखा कि कैटरीना नहीं आई। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।
क्यों नहीं आई कैटरीना?
हालांकि पैप्स ने भी विक्की कौशल से सवाल किया कि कैटरीना नहीं आई, वो कहां है? पैप्स के इस सवाल पर विक्की ने जवाब दिया कि कैटरीना मुंबई में नहीं हैं। इससे साफ ही अगर कैटरीना शहर में नहीं है, तो वो इसलिए अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में नहीं आ सकीं। साथ ही एक्ट्रेस के मां बनने की अफवाहें भी झूठी हैं।
‘बैड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च में बताई थी सच्चाई
गौरतलब है कि जब हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल विदेश गए थे, तब भी कुछ ऐसी फोटोज सामने आईं थी, जिन्हें देखकर लोगों ने कहा था कि कैटरीना जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों को खारिज करते हुए विक्की कौशल ने ‘बैड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च में साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
जी हां, इन खबरों पर विराम लगाते हुए एक्टर ने कहा था कि अगर असली वाली खुशखबरी आएगी, तो वो सबसे पहले मीडिया के साथ इसे साझा करेंगे। विक्की ने कहा था कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कैटरीना के मां बनने की खबरें उड़ी हों। ना सिर्फ कैटरीना बल्कि कई एक्ट्रेसेस को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ जाती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा है अंबानी फैमिली की ये डांस परफॉर्मेंस? बॉलीवुड स्टार्स भी शरमा जाएं
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
45 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines