Katrina Kaif Pregnancy Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले काफी समय से इंडिया से दूर हैं। चर्चा थी कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को छुपा रही हैं, लेकिन दावे झूठे निकले हैं। वे लंबे समय से देश से बाहर जर्मनी में थीं, लेकिन बीती रात कैटरीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां एक्ट्रेस को ओवरसाइज कपड़ों में देखकर फैंस ने फिर उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे, लेकिन चर्चा झूठी निकली। इसकी पुष्टि खुद कटरीना के पीआर मैनेजर ने की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट और लाइट ब्लू जींस के साथ ओवरसाइज ब्लैक जैकेट कैरी की। इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है। जैसे ही कैटरीना एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा की।
ओवरसाइज कपड़ों ने खींचा ध्यान
दरअसल, ढीले-ढाले कपड़ों में कैटरीना कैफ को देखने के बाद नेटिजन्स अनुमान लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस बीच उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा, ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वीडियो देखकर लगा कि ये अपने पेट को छुपा रही है।’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठे।
अंबानी के फंक्शन में भी नहीं दिखीं एक्ट्रेस
जाहिर है कि कैटरीना कैफ पिछले लंबे समय से जर्मनी के म्यूनिख में हैं, जबकि उनके पति और एक्टर विक्की कौशल यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैड न्यूज’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसके अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में भी विक्की कौशल अकेले ही पहुंचे थे। अब जब काफी समय बाद कैटरीना इंडिया वापस लौटी हैं तो माना जा रहा है कि शायद एक्ट्रेस अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए लौटे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines