Katrina Kaif Praises Sunny Kaushal: तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ऑडियंस का मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है। सभी को इस फिल्म से काफी ज्यादा एक्सपेक्टेशंस थी क्योंकि इसका पहला पार्ट काफी मजेदार था और कहानी में आखिर तक इतने ट्विस्ट थे कि हर कोई इससे बंध गया था। ‘हसीन दिलरुबा’ के बाद इसके सीक्वल में क्या वही इंटेंसिटी है या नहीं? अब वो आपको कैटरीना कैफ के पोस्ट से समझ आ जाएगा।
कैटरीना ने विक्की के साथ देखी फिर आई हसीन दिलरुबा
दरअसल, अब कैटरीना कैफ ने ये फिल्म देख ली है और उन्हें ये कैसी लगी इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर देवर की तारीफों में पुल बांधे हैं। उन्होंने सनी कौशल को अब बेस्ट देवर का टैग भी दे दिया। साथ ही कैटरीना ने बाकी स्टारकास्ट की भी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के सीन की तस्वीर शेयर की है जिसमें सनी स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। देखते हैं उन्होंने क्या कहा है?
एक्ट्रेस ने सबको दी बधाई
कैटरीना ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत पसंद आई… बहुत मजा आया…. बार-बार पॉज करना पड़ा ताकि अपने पति को प्लॉट के बारे में अपनी थ्योरी सुना सकूं… बधाई हो आनंद एल राय, जयप्रद देसाई, कनिका ढिल्लों, तापसी पन्नू बहुत बढ़िया जिमी शेरगिल ने कमाल कर दिया! विक्रांत मैसी हमेशा की तरह शानदार, सनी कौशल aahhhhhh तुमने मुझे सरप्राइज कर दिया।’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने देवर को लेकर आगे भी बहुत कुछ कहा है।
कैटरीना क कैसी लगी देवर की फिल्म?
यह भी पढ़ें: Karan Johar को क्या हुआ? एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट देख बढ़ी फैंस की टेंशन
सनी की तारीफ करते नहीं थक रहीं कैटरीना
उन्होंने कहा, ‘सनी कौशल तुम्हारी ये साइड देखने के बाद जो भी तुम कहोगे सही होगा, तुम हमेशा सही होते हो और तुम बेस्ट देवर हो जो कोई इमेजिन कर सकता है। वादा करती हूं कि तुम्हें कभी परेशान नहीं करूंगी।’ अब सनी कौशल से एक्ट्रेस का ये वादा देखकर फैंस भी उन पर प्यार लुटा रहे हैं। देवर-भाभी का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। इनकी बॉन्डिंग इस पोस्ट से साफ दिख रही है।
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
47 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines