Katrina Kaif Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में मां बनी हैं. कौशल परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है और हर कोई कैटरीना और विक्की को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहा है. जैसे ही खबर आई कि कैटरीना मां बन गई हैं. सभी ने बेहद खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर कमेंट्स और पोस्ट के जरिए बधाइयां दी. इस बीच अब एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि बेटे के जन्म के बाद कैटरीना की हालत कैसी है?
कब डिस्चार्ज होंगी कैटरीना?
कैटरीना कैफ ने एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपने बेटे को जन्म दिया है. इस बीच अब अस्पताल ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. कैटरीना का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि कैटरीना और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं. अभी दोनों को ही ऑब्जरवेशन में रखा गया है. डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं. हालांकि, उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, अभी तक यह तय नहीं हुआ है.
कैसी है कैट की तबियत?
इसके अलावा अस्पताल के बयान में आगे लिखा है कि कैटरीना और विक्की ने 7 नवंबर को एच.एन. रिलायंस अस्पताल में अपने बेटे का वेलकम किया है. कैटरीना और बेबी दोनों ही ठीक हैं. कपल के बेटे का जन्म सुबह 8:23:18 बजे हुआ है और बच्चे की हालत भी स्थिर है. अभी तक इनका डिस्चार्ज प्लान नहीं किया गया है. गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था.
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि हमारी खुशियों का बंडल आ गया है. हम बेहद खुशी से अपने बेटे का वेलकम करते हैं. कैटरीना और विक्की. इस पोस्ट को देखने के बाद हर किसी ने कपल को बधाई देकर उनकी खुशी को सेलिब्रेट किया. गौरतलब है कि बीते लंबे समय से कैटरीना को नहीं देखा गया है.
यह भी पढ़ें- किसके लिए गोली तक खाने को तैयार Rashmika Mandanna? शादी की रूमर्स को फिर मिली हवा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines