बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ हाल ही में मशहूर निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनके प्रेयर मीट में शामिल हुए थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. कटरीना ने सफेद सूट में नजर आई थीं, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थी. लेकिन डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया है, जिसे लेकर उन्हें लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं.
वहीं अब इन सभी के बीच टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना कैफ का साथ दिया है और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कटरीना की फोटो शेयर करते कहा कि क्या हो गया है. मतलब? बच्चे के जन्म के बाद शरीर का इस तरह से बदलना आम बात है, इसमें अच्छा, बुरा, शरीर में सूजन और थकान के बीच आने वाली हर चीज शामिल होती है. ये आम बात होती है.
शिवालिका ओबेरॉय ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर बनाई गई मन गढ़त रूप का महिमामंडन करना बंद करो. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मातृत्व की उस झूठी और आदर्श तस्वीर को महिमामंडित करना बंद करें, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है. आपको बता दें कि कटरीना को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
वहीं अब एक्ट्रेस शिवालिका ने काफी नाराजगी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कैटरीना को लेकर ऐसी पोस्ट देख रही थी, जिसके बाद मैं सोचने से मैं खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने कहा कि आखिर इस तरह की सोच सच में कितनी बचकानी है. बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थी, उन्होंने बेटे विहान को जन्म दिया था. मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी. लेकिन 26 अगस्त को एक्ट्रेस मशहूर निर्देशक कुकू कोहली के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट (प्रार्थना सभा) में नजर आई थी. जिसके बाद से ही एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.
कटरिना को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, ‘ये क्या हो गया है. वहीं दूसरे यूजर ने कटरीना की शरीर को रसगुल्ले से कंपेयर कर दिया है. इस बाद एक और यूजर ने एक्ट्रेस को लेकर लिखा कि 100% इंडियनाइज्ड हो गई है. इतना ही नहीं उनके चलने का अंदाज भी बदल गया है. हालांकि, अभी तक एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines