Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं. इन एक्ट्रेसेस का भी शुरुआती दौर मुश्किलों में बीता है. लेकिन आज ये हसीनाएं इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिसका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा था, लेकिन आज ये हसीना बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. इस सुपरस्टार एक्ट्रेस का नाम हर किसी की जुबान पर रहता है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.
कम उम्र में शुरू किया काम
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं. एक्ट्रेस ने 14 की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. दरअसल कैटरीना कैफ का बचपन काफी मुश्किल दौर से गुजरा है. कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोट ने अकेले ही कैटरीना कैफ और उनके 7 भाई-बहनों को पाला है. दरअसल जब कैटरीना काफी छोटी थीं तभी उनके पिता मोहम्मद कैफ और मां सुजैन टरकोट का तलाक हो गया था.
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद फिर जमेगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी, Haiwaan के पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!
पहली फिल्म रही फ्लॉप
कैटरीना कैफ के कंधों पर 14 साल की उम्र में ही जिम्मेदारियां आ गई थी. मां की मदद करने के लिए एक्ट्रेस ने मॉडलिंग शुरू की. वहीं इसके बाद साल 2003 में कैटरीना कैफ के हाथ बॉलीवुड की ‘बूम’ फिल्म लगी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी और इस फिल्म से कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में पहचान भी नहीं मिल सकी. इसके बाद कैटरीना ने बॉलीवुड में ही साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया और इस फिल्म से कैटरीना बॉलीवुड में छा गईं.
यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब पर ‘अल्फा’ की नजर, 13 दिनों में कितनी की कमाई?
आज हैं करोड़ों की मालकिन
‘मैंने प्यार क्यों किया’ के बाद कैटरीना ने ‘नमस्ते लंदन’, ‘एक था टाइगर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया और एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. इसके साथ ही कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये है. साल 2021 में कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी की और आज एक्ट्रेस एक बेटे विहान कौशल की मम्मी हैं. वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टाइम बिता रही हैं.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines