Katrina Kaif Announce Pregnancy: जिस दिन का फैंस को कब से इंतजार था, वो दिन आज आ ही गया. काफी दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के पेरेंट्स बनने की अफवाहों से ही फैंस एक्साइटेड हो गए थे. अब इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर सच बता दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कैटरीना और विक्की की एक तस्वीर भी सामने आ गई है. इस फोटो में कैटरीना प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन खेल रहा है सबसे ‘डर्टी’ गेम? मुहं पर झूठ बोलने में हैं एक्सपर्ट
कैटरीना और विक्की ने सुनाई गुड न्यूज
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक बेहद क्यूट पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइज रह गए हैं. शादी के चार साल बाद इन दोनों ने गुड न्यूज सुनते हुए एक फोटो पोस्ट की है. कैटरीना और विक्की ने अपने हाथों में एक तस्वीर थामी हुई है. इस फोटो में विक्की कौशल ने बेहद प्यार से कैटरीना का बेबी बंप पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस भी स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं. इस मोमेंट में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. दोनों के चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के लास्ट फेज में हैं Katrina Kaif? बेबी कौशल के इस दुनिया में आने की डेट भी हुई रिवील
कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल व्हाइट कलर के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. कैटरीना ने व्हाइट स्लीवलेस कंफर्टेबल टॉप पहना हुआ है तो होने वाले पापा भी व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं. इस खूबसूरत सी तस्वीर को शेयर करते हुए होने वाले मम्मी-पापा ने कैप्शन में लिखा, ‘खुशी और ग्रेटिटयूड से भरे दिलों के साथ अपनी लाइफ का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की राह पर हैं. ॐ.’ अब कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं. फैंस इस कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
फैंस ने दी कैटरीना और विक्की को बधाई
कैटरीना और विक्की की इस फोटो ने सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि सभी फैंस की लाइफ में खुशियां और एक्साइटमेंट भर दी है. अब जल्द ही बेबी कौशल इस दुनिया में आने वाला है. कैटरीना के इस ऐलान के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स ने कपल पर प्यारा लुटाना भी शुरू कर दिया है. हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया है. 42 साल की उम्र में कैटरीना मम्मी बनेंगी और 37 साल के विक्की जल्द ही पापा बनने वाले हैं. इनका ये पोस्ट अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines