मीडिया पर्सनैलिटी और ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। वो इन दिनों जेजे स्लेटर को डेट कर रही हैं। इस बीच खबर है कि केटी एक बार फिर गुड न्यूज सुनाने के लिए बेकरार हैं। उनसे जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि केटी प्राइस फिर से मां बनना चाहती हैं। इसलिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस प्लानिंग में लगी हुई हैं। उनका मानना है कि उन्हें और बच्चे चाहिए, इसलिए अभी के लिए फिलहाल उनका यही लक्ष्य है। बता दें कि केटी पहले से पांच बच्चों की मां हैं।
तीन शादियां कर चुकी हैं केटी प्राइस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केटी प्राइस अगले महीने 46 साल की हो रही हैं। फरवरी में उन्होंने जेजे स्लेटर के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। इससे पहले भी उनके कई बॉयफ्रेंड रह चुके हैं, जिनमें कार्ल वुड्स और क्रिस बॉयसन का नाम भी शामिल है। इसके अलावा ब्रिटिश मॉडल ने तीन शादियां की हैं, जिससे उनके पांच बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर रैपर को सजा-ए-मौत, आखिर क्यों Toomaj Salehi पर भड़क गई ईरान सरकार, कौन है यह स्टार?
केटी प्राइस के तीन पति
बता दें कि केटी प्राइस ने पहली शादी साल 2005 में ब्रिटिश सिंगर और राइटर पीटर एंड्रे से की थी। हालांकि 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद दूसरी शादी मार्शल आर्टिस्ट एलेक्स रीड से की जबकि तीसरी शादी कीरन हेयलर से की थी। हालांकि साल 2021 में केटी का ये रिश्ता भी टूट गया। फिलहाल इन दिनों वो जे जे स्लेटर के साथ अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।
बच्चे की चाहत रखती हैं केटी
केटी प्राइस से जुड़े सूत्र ने यह भी बताया कि, ‘उन्हें बच्चे की चाहत है और इसलिए वो कोशिश कर रही हैं। केटी को पता है कि उनके पास ज्यादा समय नहीं है। पहले वो आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती थीं लेकिन अब उम्र बढ़ने के साथ दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। इसलिए केटी इंतजार नहीं करना चाहती हैं।’ सूत्र ने यह भी बताया कि केटी को पता है कि लोग सोच सकते हैं कि अभी रिलेशनशिप में आने के बाद यह जल्दबाजी होगी लेकिन उन्हें दुनिया की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने रिश्ते पर विश्वास करती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines