Kate Winslet Birthday Special: साल 1997 में रिलीज हुई ‘टाइटैनिक’ (Titanic) में ‘रोज’ के किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस केट विंसलेट (Kate Winslet) ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ (Avtar) के सीक्वल ‘अवतार 2’ (Avatar 2) में भी नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘टाइटैनिक’ से मिली हैं। हालांकि, इस फिल्म में ‘रोज’ का किरदार पाना केट के लिए आसान नहीं था। केट आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।
केट विंसलेट ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में थियेटर से जुड़ी थी, जिसके बाद 15 साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश टीवी सीरीज डार्क सीजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मधुबाला की कॉपी तक कहा जाता था। इसके बाद वो फिल्म ‘हैवेन्ली क्रिएचर्स’ में नजर आईं, लेकिन ‘टाइटैनिक’ ने एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी।
यह भी पढे़ं: ‘Dunki’ से लेकर ‘Salaar’ तक… इस साल के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये छह बड़ी फिल्में
ऐसे मिला Titanic में Kate को ‘रोज’ का किरदार
साल 1997 में ‘टाइटैनिक’ में केट हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) के साथ नजर आई थीं। फिल्म 1912 में अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज ‘टाइटैनिक’ पर आधारित है, जिसमें जैक डॉसन और रोज की लव स्टोरी का तड़का लगाया गया था। आज भी ये फिल्म दर्शकों के लिए यादगार बनी हुई हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने लियोनार्डो डिकेप्रियो के अपोजिट केट को नहीं बल्कि किसी दूसरी एक्ट्रेस को चुना था।
Kate Winslet ने फिल्म में डाल दी थी जान
वो फिल्म में क्लेयर कैथरीन को लेना चाहते थे, लेकिन केट ने ‘रोज’ का किरदार पाने के लिए निर्देशक जेम्स से कई बार मुलाकात की। कई बार लगातार एक्ट्रेस के अप्रोच करने पर निर्देशक ने उनको इस फिल्म के लिए साइन कर लिया, जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म सदियों के लिए यादगार बन गई और छह एकैडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई। केट ने इस फिल्म में ‘रोज’ के किरदार में ऐसी जान डाली की लोग उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके अभिनय और मासूमियत के दीवाने हो गए।
Kate ने की तीन शादी, लेकिन तीनों रहीं असफल
वहीं अगर, केट विंसलेट (Kate Winslet) की पर्सनल लाइक के बारे में बात की जाए तो, जो फिल्म दुनिया में उनका प्यार हमेशा मुकम्मल रहा, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने तीन शादियां की थी और तीनों असफल रहीं। केट ने पहली शादी साल 1998 में निर्देशक जिम थ्रिल नेट से की थी, जिससे उनकी एक बेटी मीया हैं। हालाकिं, साल 2001 में दोनों अलग हो गए।
इसके बाद साल 2003 में उन्होंने सैम मेनडेस से शादी की। ये शादी भी उनकी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक एक बेटा है। इसके बाद साल 2012 में केट ने तीसरी शादी नेड रॉकएनरोल से की, जो गुपचुप तरीके से हुई थी, लेकिन साल 2013 में इन दिनों तलाक ले लिया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines