Kashmera Shah Accident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के परिवार पर मुसीबतें आ रही हैं। हाल ही में एक्टर एक बड़े एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। अपने घर पर अपनी ही गन से उन्होंने खुद को घायल कर लिया था। गोली लगने के बाद गोविंदा को सर्जरी तक करवानी पड़ी थी और काफी समय तक उन्हें बेड रेस्ट पर रहना पड़ा। अब जब गोविंदा ठीक हुए हैं तो उनकी बहू यानी भांजे कृष्णा की वाइफ एक्ट्रेस कश्मीरा शाह एक बड़े हादसे का शिकार हो गई हैं। 2 दिन पहले कश्मीरा ने खून से सने टिश्यू की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनके साथ विदेश में भयानक दुर्घटना हो गई।
एक्सीडेंट के बाद कश्मीरा की तस्वीर वायरल
अब उन्हें क्या हुआ है? कश्मीरा शाह कैसी हैं? उन्हें कहां चोट आई है और ये एक्सीडेंट कैसे हुआ? फैंस के मन में ये सभी सवाल उठ रहे थे। अब एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही कश्मीरा ने एक्सीडेंट के बाद अपनी तस्वीर भी शेयर की है। एक्ट्रेस की ताजा तस्वीर देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है क्योंकि एक्ट्रेस का चेहरा हादसे के बाद बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कश्मीरा शाह ने अपनी जो फोटो शेयर की है उसमें वो एक बेड पर लेटे हुए आराम कर रही हैं और उन्होंने किसी बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ पकड़ा हुआ है।
कश्मीरा ने दिया हेल्थ अपडेट
फोटो में कश्मीरा की नाक पर बैंडेज बंधा हुआ है यानी हादसे में एक्ट्रेस की नाक घायल हो गई है। तस्वीर में कश्मीरा के पीछे हनुमान चालीसा रखी हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे इस दुर्घटना से वो काफी डर गई हैं। अब अपने साथ हुए इस हादसे की कहानी बताते हुए कश्मीरा ने एक लम्बा नोट भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी सोशल मीडिया फैमिली, फ्रेंड्स और लंबे समय से खोए दोस्तों आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। आपकी प्रार्थनाएं और चिंताएं हजारों की संख्या में थीं और मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितना भावुक हूं। मैं एक शीशे से टकराई जिससे मेरा पूरा चेहरा खराब हो सकता था और इससे सिर्फ मेरी नाक पर चोट लगी और मेरी इमोशनल हेल्थ भी प्रभावित हुई क्योंकि मैं अपने दोस्तों और परिवार से दूर शहर में थी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस अहम चीज पर बैन, कंटेस्टेंट और 800 क्रू मेंबर्स पर सीधा होगा असर
कब हटेगा बैंडेज?
कश्मीरा ने आगे लिखा, ‘मैं लॉस एंजेलिस में वापस आ गई हूं और कल पट्टी हट जाएगी। मैं ये जानते हुए अपने निशान को पहनूंगी कि जिंदगी बहुत छोटी है और हमें हर दिन के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो उसने हमें दिया है। मैं फिर से आप सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यहां बेस्ट विश भेजें और मुझे माफ करना कि मैं आप सभी को रिप्लाई नहीं दे सकी। मैं दर्द में थी और अभी भी हूं, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं जल्द ही इंडिया वापस आउंगी और ये भी बीत जाएगा। मेरे पति को भी शुक्रिया जो अपनी शूटिंग छोड़कर मेरी देखभाल करने के लिए मेरे पास आना चाहते थे। मैंने उसे आने नहीं दिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वो कहें कि आखिरकार नाक काट ली अपनी।’
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines