Kashmera Shah Share Pregnancy Experience: इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ न कुछ रिवील करते रहते हैं। कई बार उनके किस्से सुनकर फैंस भी दुखी हो जाते हैं। पिछले दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दर्दभरा एक्सपीरियंस शेयर किया था। अब एक और फेमस एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर बात की है। यह कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह हैं। यह कपल दो जुड़वा बच्चों का पेरेंट्स है।
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई बार बुरे दौर का सामना करना पड़ा। आखिरी में उनके पास सिर्फ और सिर्फ IVF तकनीक एक ऑप्शन बचा था।
तीन साल तक करती रहीं कोशिश
जाहिर है कि कश्मीरा शाह ने साल 2013 में कृष्णा अभिषेक से दूसरी शादी रचाई है। पहले दोनों लंबे वक्त तक लिवइन में रहे थे। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई किया लेकिन वो कंसीव नहीं कर सकीं। कश्मीरा ने बताया कि मां बनने के लिए उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था। तीन साल तक वो लगातार प्रेग्नेंट होने की कोशिश करती रहीं लेकिन उनका यह सपना हर बार टूटता रहा।
यह भी पढ़ें: घटिया रोल से करियर की शुरुआत, चाहती थी रिलीज न हों फिल्म, ‘प्रधान’ बन जीता दिल
14 बार फेल हुई थी प्रेग्नेंसी
कश्मीरा ने बताया कि कृष्णा अभिषेक से शादी करने के बाद तीन साल में 14 बार उनकी प्रेग्नेंसी फेल हुई। इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। यहां तक कि वजन भी बढ़ने लगा था। इसके बाद उनके पास सिर्फ IVF का ऑप्शन बचा था।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब लोगों को पता चला कि हम IVF के जरिए बच्चा करने की कोशिश कर रहे हैं, तब उन्होंने ताने देने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि फिगर की वजह से मैं प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हूं।’
लोग देने लगे थे एक्ट्रेस को ताने
कश्मीरा शाह ने आगे कहा, ‘लोग सिर्फ ताने देते रहे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि पिछले तीन साल में मैंने हर वो कोशिश करी थी जिससे मैं प्रेग्नेंट हो सकूं। मैं उस सरोगेट मदर को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं जिसने मेरे बच्चों को जन्म दिया है। साथ में इतना दर्द सहा है।’
बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक साल 2017 में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस मुश्किल वक्त में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उनकी सलाह को लेकर उनका धन्यवाद भी किया था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines