Kashmera Shah Terrible Accident: फेमस एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) को लेकर खबर आ रही कि उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके पति के तो होश ही उड़ गए हैं। हादसे की दिल दहला देने वाली फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखते ही पति को अपनी पत्नी की चिंता सताने लगी है। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है उन्हें बचाने के लिए।
बाल-बाल बची कश्मीरा
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने खून से सने कपड़े दिखाए हैं। साथ में उन्होंने एक नोट भी लिखा है- मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। इतना अजीब हादसा, कुछ बड़ा होने वाला था… छोटे मैं निकल गया। आशा है कोई घाव नहीं होगा। हर दिन एक-एक पल को जियो। वापस आने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 3 नए वाइल्ड कार्ड कौन? एडिन, यामिनी और अदिति लगाएंगी हुस्न का तड़का
अमेरिका में हैं कश्मीरा
इन दिनों कश्मीरा अमेरिका के LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। हालांकि कुछ समय पहले पूरा परिवार वहीं था, लेकिन पापा कृष्णा के साथ उनके दोनों बच्चे रेयान और कृषांग मुंबई आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक्टर और कॉमेडियन अपने बेटों के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रहे थे, जिन्हें देख कश्मीरा उन्हें काफी मिस कर रही थीं।
कश्मीर का हाल पूछने वालों का लगा तांता
जैसे ही कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर खून से सने हुए कपड़ों के साथ फोटो डाला तो उनका हाल पूछने वालों का तांता लग गया। एक ने लिखा- आशा है कि आप ठीक होंगी। दूसरे ने लिखा- हे भगवान ये तो बहुत डरावना है, आशा है आप सही होंगी। तीसरे ने लिखा- क्या हुआ आप ठीक तो हैं। एक अन्य ने लिखा- काश आप एकदम सही हों। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जिन्हें कश्मीरा की चिंता सता रही है।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika की जिंदगी में आया कौन? कलाई थामे आईं नजर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines