Kashish Singhal Kaun Banega Crorepati 17: अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की चर्चा चरों तरफ हो रही हैं। इस के 17वें सीजन का आगाज 11 अगस्त को हो गया था। शो के तीसरे एपिसोड में आई कंटेस्टेंट ने सबके होश उड़ा दिए। हम बात कर रहे हैं KBC 17 की पहली करोड़पति बनने से चुंकने वाली कंटेस्टेंट कशिश सिंघल की। कशिश के ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतने के बाद दो कंटेस्टेंट Kashish Singhal और Harshit Sharma ‘Jaldi 5’ में पहुंचे। कशिश ने ‘Jaldi 5’ के सभी सवालों का सही जवाब देकर हॉट सीट पर अपनी जगह बना ली। इसके बाद कशिश ने कहा ‘केबीसी के हॉटसीट पर आके मैं अपने मम्मी-पापा का सपना पूरा करना चाहती हुं’। उन्होंने इस खेल को बेहद समझदारी से खेला और 50 लाख जीते। वो इस सीजन में 1 करोड़ रूपए के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। हालांकि उन्होंने इस सवाल को चोर्ने का फैसला लिया और 50 लाख रूपए की धनराशि अपने नाम की।
क्या था 1 करोड़ रूपए का सवाल ?
50 लाख रूपए अपने नाम करने के बाद ,जिस सवाल की वजह से करोड़पति बनने से चूंक गईं कशिश सिंघल। आइए जानते हैं क्या था वो सवाल-
”विसिगोथ के किस राजा ने शहर पर से घेराबंदी हटाने के लिए फिरौती के रूप में काली मिर्च की मांग की थी, जिसका प्राचीन रोम आमतौर पर भारत से व्यापार करता था?”इसके ऑप्शंस- ‘लुडोविक’,’एमेरिक’,’अलारिक’,’थियोडोरिक’। एक लाइफलाइन बची होने पर उन्होंने ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया, लेकिन कशिश इस सवाल के जवाब को लेकर कन्फर्म नहीं थी , अपनी उलझन के चलते उन्होंने जीते हुए 50 लाख रूपए लेकर गेम छोड़ने का फैसला किया। आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब ‘अलारिक’ था।
यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 17 के लिए कितनी फीस ले रहे Amitabh Bachchan? सोनी लिव पर इस दिन से होगा शुरू
Kashish Singhal की कहानी
दिल्ली की 21 साल की कशिश सिंघल अपने परिवार के कर्ज को उतारने के लिए इस शो का हिस्सा बनीं । इस मुकाम पर अपनी समझदारी से पहुंचने वाली कशिश की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा -” जहां अकल है, वहां अकड़ है – बहुत बढ़िया नमूना हैं आप उसका”। गेम के दौरान कशिश ने बताया की उनके परिवार पर करीब 15 लाख तक का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए वो इस शो में आईं। अब इस जीते गए पैसों से उनके घर का कर्ज उतर जाएगा। उनकी कहानी ने अमिताभ के साथ साथ दर्शकों को भी भावुक कर दिया।
यह भी पढ़ें- KBC 16 या 17…. किस सीजन में Amitabh Bachchan ने ली ज्यादा फीस?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines