बिग बॉस फेम और पॉपुलर एक्ट्रेस कशिश कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कशिश कपूर के घर चोरी हो गई है। एक्ट्रेस के घर में काम करने वाले नौकर ने ही घटना को अंजाम दिया और लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर हुई चोरी
दरअसल, कशिश कपूर ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की मानें तो कशिश के घर चोरी करने वाला उनका ही नौकर सचिन कुमार चौधरी है। सचिन पर आरोप है कि वो कशिश के घर से 4.5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया है। जानकारी है कि सचिन बीते पांच महीने से कशिश के घर पर काम कर रहा था।
मां को भेजने थे पैसे
वहीं, अगर कशिश की मानें तो उनका कहना है कि 6 जुलाई को उन्होंने अपनी अलमारी में सात लाख रुपये रखे थे, लेकिन 9 जुलाई को उन्हें सिर्फ 2.5 लाख रुपये ही मिले। कशिश का कहना है कि वो अपनी मां तो पैसे भेज रही थी और इसके लिए उन्होंने घर में रखी नकदी चेक की, तो वो हैरान रह गई। एक्ट्रेस ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस का दी और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कशिश की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम फरार आरोपी की जांच में जुट गई है। सचिन की बात करें तो वो हर रोज 11:30 बजे अपने काम पर आता है और दोपहर 1 बजे तक अपना काम खत्म करके वापस चला जाता है। वहीं, अगर कशिश की बात करें तो कशिश बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
इन दिनों एक्ट्रेस अंधेरी के आजाद नगर में वीरा देसाई रोड स्थित न्यू अंबिवली सोसाइटी में रह रही हैं। कशिश कपूर की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। साथ ही वो बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कशिश के घर चोरी करने वाले फरार हाउस हेल्प को कब तक पकड़ती है?
यह भी पढ़ें- मिर्च स्प्रे, चाकू से वार, दीवार पर पटका सिर…. एक्ट्रेस पत्नी की हत्या पर उतरा पति, पुलिस ने किया अरेस्ट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines