हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kasauti Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस की 6 साल की शादी टूटी, पति से तलाक की वजह क्या?

Sonyaa Ayodhya Divorce: ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसे शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या अपने पति हर्ष समोरे से अलग हो गई हैं। दोनों का तलाक हो गया है।

विज्ञापन
Sonyaa Ayodhya Divorce File Photo

Sonyaa Ayodhya Divorce: एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने फाइनली अपने पति हर्ष समोरे से राहें अलग कर ली हैं। दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले साल से आनी शुरू हुई थीं। चर्चा चल रही थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। अब खबर है कि सोन्या और हर्ष फाइनली एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। हालांकि तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

अप्रैल में पूरी हो गई थी तलाक की प्रक्रिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या और हर्ष समोरे के तलाक की प्रक्रिया पिछले महीने अप्रैल, 2025 में पूरी हो गई थी। अब दोनों के फाइनली अलग होने की खबरें आई हैं, जिसने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। हालांकि तलाक की खबरों पर सोन्या अयोध्या ने चुप्पी साध रखी है।

6 साल बाद एक-दूसरे से अलग

बता दें कि सोन्या अयोध्या और हर्ष सिमोर ने 12 दिसंबर साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। यही नहीं अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने बेहद प्यारा पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब शादी के करीब 6 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

तलाक के पीछे वजह क्या?

एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या और हर्ष सिमोर के तलाक के पीछे की वजह क्या है, इस पर एक्ट्रेस ने कभी कुछ नहीं कहा लेकिन पिछले साल उनका एक पोस्ट सामने आया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पति के साथ तस्वीरों को इंस्टाग्राम से हटा दिया था। यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें