करवा चौथ 2025 की जबरदस्त धूम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच देखने के लिए मिल रही है. शादीशुदा महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत ही खास होता है. इस खास मौके पर वह दिन भर भूखी प्यासी रहकर पत्नी की लंबी उम्र की कामना करती है. बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी में भी इसे धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में अब इस खास मौके पर सुनीता आहूजा को पहले ही करवा चौथ का तोहफा मिल गया है. गोविंदा ने उन्हें इतना स्पेशल तोहफा दिया कि उसे देखकर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.
दरअसल, करवा चौथ के मौके पर सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें उनका करवा चौथ का गिफ्ट पहले ही मिल गया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में गोविंदा को भी टैग किया है. सुनीता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सोना कितना सोना है…गोविंदा मेरा करवा चौथ का गिफ्ट आ गया.’
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 30 मिनट की साउथ की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स हिला देगा सिर, IMDB पर मिली है 7.4 रेटिंग
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में सुनीता आहूजा को पति गोविंदा से मिले सोने का हार फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. इसमें वह गले में सोने का बड़ा सा हार फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर हार की खुशी साफ तौर से देखी जा सकती है. फैंस भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और वह हार को देखकर शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं.
तलाक को लेकर चर्चा में थे गोविंदा और सुनीता
गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. दोनों को लेकर आए दिन तलाक की खबरें मीडिया में रहती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये तक दावा किया जा रहा था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है, क्योंकि एक्टर ने उनको धोखा दिया है. यहां तक कि एक्टर के लिंकअप की भी खबरें मीडिया में खूब रहीं. हालांकि, सुनीता ने तमाम रूमर्स पर खुलकर बात की और तलाक से जुड़ी सभी खबरों को महज एक अफवाह बताया.
यह भी पढ़ें: 24 साल और 12 फिल्में, कमाई के मामले में सभी निकलीं धुरंधर, ये हैं साउथ के सबसे महंगे डायरेक्टर
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. उनके दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं. सुनीता ने अपने रिश्ते में दरार की अफवाहों पर हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि जो भी उनको अलग करने की कोशिश करेगा माता रानी उसे छोड़ेंगी नहीं और अपना रिश्ता पति के साथ स्ट्रॉन्ग बताया था.
यह भी पढ़ें: ‘मैं नफरत करती हूं…’, जब 15000 लोगों के सामने अमिताभ बच्चन से बोली थीं रेखा, कहा- ‘बड़ा मुश्किल समय था’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines