मुंबई: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और आज (13 अक्टूबर) पूरे देश में ‘करवा चौथ’ (Karwa Chauth 2022) मनाया जा रहा है। सुहागिनों के इस त्योहार पर महिलाएं सज सवरकर अपने पति की लंबी उमर की कामना कर रही हैं और व्रत रख रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच भी इस त्योहार को लेकर खूब उत्साह देखने को मिलता है।
हर साल की तरह इस बार भी एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के घर स्टार वाइव्स का जमावड़ा लगने लगा है। गुरुवार को रवीना टंडन (Raveena Tandon), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) जैसे हस्तियों को इस त्योहार का जश्न मनाते हुए देखा गया। रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवाचौथ सेलीब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं।
पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ज्यादातर समय हम सभी कड़ी मेहनत करते हैं और जीवन खत्म हो जाता है, समय उड़ जाता है, लेकिन त्योहारों का मौसम होता है जब आप जीते हैं..जियो और जीने दो, प्यार करो, जीवन दो, हंसो, हर रोज जश्न मनाओ … हम सब इसी के लिए हैं..धन्यवाद @bindiyadutta6, @nidhiduttaofficial, और मेरे बच्चे @सिद्धिद11 हमेशा ऐसे अद्भुत मेजबान होने के लिए।”
हर साल एक्ट्रेसेज और स्टार वाइव्स इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सुनीता कपूर के घर (अनिल कपूर की पत्नी) इकट्ठा होती हैं और इस साल भी शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), नताशा दलाल (वरुण धवन की पत्नी) को यहां पहुंचते हुए देखा गया।
यहां देखें उन सेलेब्स स्पॉटेड वीडियोज, जो सुनीता कपूर के घर पहुंची हैं। इन वीडियोज पैपराज़ी अकाउंट विरल भयानी द्वारा पोस्ट किया गया है।
अभी पढ़ें – Karwa Chauth 2022: सज-धजकर सोनम कपूर के घर पहुंचीं ये स्टार वाइव्स, कुछ इस अंदाज में की पूजा
बता दें, सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवाचौथ की सेलीब्रेशन का आयोजन करती हैं। पिछले साल उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में साफ किया कि वो करवा चौथ का व्रत नहीं कर रही हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines