Karur Stampede Case: अभिनेता और टीवीके चीफ विजय ने आज 27 अक्टूबर को करूर भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान विजय ने अपनी बात रखी और बताया कि वो करूर क्यों नहीं गए? इसके अलावा एक महीने बाद हुई इस मीटिंग में उन्होंने पीड़ित परिवार वालों से माफी भी मांगी. आइए जानते हैं कि पीड़ितों के परिवार वालों से विजय ने क्या कहा?
करूर भगदड़ पीड़ितों से मिले विजय
आज सोमवार 27 अक्टूबर को अभिनेता-राजनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों से मीटिंग की. इस दौरान अभिनेता ने जो भी हुआ उसके लिए सभी से माफी मांगी. गौरतलब है कि एक रिसॉर्ट में इस मीटिंग को रखा गया था. तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के सूत्र की मानें तो इस मीटिंग में कुल 37 परिवार शामिल हुए थे. पार्टी ने इस मीटिंग के लिए रिसॉर्ट में 50 कमरे बुक किए थे.
आर्थिक मदद का आश्वासन
विजय ने पर्सनली पीड़ितों के परिवारवालों से मुलाकात की और साथ ही उनके दोपहर के खाने का भी इंतजाम किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मीटिंग में अभिनेता ने पीड़ित परिवारों को शिक्षा, स्वरोजगार और आवास के अलावा आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया है. इसके अलावा विजय ने पीड़ितों की फैमिली को महाबलीपुरम लाने के लिए माफी मांगी. साथ ही बताया कि उन्हें अधिकारियों से उन्हें करूर आने की परमिशन नहीं मिल पाई.
41 लोगों की हुई थी मौत
विजय ने पीड़ितों के परिवार वालों से कहा कि वो जल्द ही करूर भी आएंगे. इसके अलावा विजय ने कहा कि उनके साथ जो भी हुआ है वो उसकी भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन जितना हो पाएगा, वो मदद जरूर करेंगे. गौरतलब है कि 27 सितंबर को टीवीके की रैली के दौरान हुई भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे. इसके अलावा इस भगदड़ में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
सीबीआई कर रही जांच
बता दें कि इस हादसे के एक दिन बाद ही विजय ने पीड़ित परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान कर दिया था. वहीं, अब इस मामले की जांच चल रही है. बताते चलें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ में इस जांच की कमान है और सीबीआई इसकी जांच में लगी हुई है.
यह भी पढ़ें- Manisha Rani से लेकर Akshara Singh तक… Chhath Puja मना रही ये एक्ट्रेसेस
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines