हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandu Champion का लुक हुआ आउट, छोटे बाल और ब्लेजर में खूब जचे कार्तिक आर्यन

विज्ञापन
Chandu Champion

Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पोस्टर जारी हो गया है। फैंस को स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन का बेसब्री से इंतजार है और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, जैसे ही फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आया तो वायरल हो गया। बता दें कि इस फिल्म को कबीर खान के निर्देशन में बनाया जा रहा है। वहीं, इसमें कार्तिक आर्यन एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

‘Chandu Champion’ से कार्तिक का फर्स्ट लुक जारी

अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहला लुक आज यानी 1 अगस्त को रिवील किया गया है। वहीं, फिल्म के पोस्टर में कार्तिक आर्यन का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पोस्टर की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन छोटे बाल और भारत का ब्लेज़र पहने नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साथ ही उनके फेस पर कुछ चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं और आंखों के वो एकदम गंभीर लुक दे रहे हैं। वहीं, एक्टर का लुक देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि ये फिल्म 14 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

पैरा औलंपिक चैम्पियन के जीवन पर है आधारित

बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग कुछ दिनों पहले लंदन में साजिद और वर्धा नाडियाडवाला की मौजूदगी में शुरू हुई है। इसके साथ ही बताते चलें कि यह कार्तिक और कबीर की पहली और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ दूसरी साझेदारी होगी।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन दिग्गज एक खिलाड़ी की असल जिंदगी की दिलचस्प कहानी लाने के लिए एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म ‘पैरा औलंपिक चैम्पियन मुरलीकांत पेटकर’ की रियल लाइफ पर आधारित कहानी है। बता दें कि फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola