Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Details: बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी से धमाका मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म ने आते ही इतिहास रच दिया। ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। पहले ही दिन इस फिल्म ने 76.5 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस सुपरहिट फिल्म को देखने के बाद अब फैंस को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की कॉमेडी हॉरर फिल्म का इंतजार है।
‘भूल भुलैया 3’ को लेकर आई गुड न्यूज
इस साल कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ भी रिलीज होने वाली है। ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसके कई सारे कारण हैं। सबसे पहले तो इस फिल्म के दोनों पार्ट्स दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहे और हर बार फैंस को फिल्म की कहानी पसंद आई है। दूसरी तरफ इस बार फिल्म के सीक्वल में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी नजर आने वाली हैं।
कब आएगा फिल्म का टीजर?
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), विद्या बालन (Vidya Balan), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), विजय राज (Vijay Raaz) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) जैसे एक्टर्स भी ‘भूल भुलैया 3’ का हिस्सा होंगे। ऐसे में फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक न तो इसका ट्रेलर सामने आया है और न ही टीजर। लेकिन अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा अब उसे लेकर खास जानकारी सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें: कभी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मांगा था काम, अब मिला नेशनल अवॉर्ड तो नहीं हो रहा यकीन!
इस महीने मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
आप लोगों को अब टीजर का ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर इसी महीने रिलीज किया जा सकता है। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का टीजर अगस्त के आखिर में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही मेकर्स एक ऑफिशियल डेट का ऐलान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines