Kartik Aaryan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मचा देते हैं। एक्टर की हर पोस्ट इतनी मजेदार होती है कि फैंस का पूरा ध्यान कार्तिक आर्यन पर डाइवर्ट हो जाता है। इन दिनों कार्तिक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) का इंतजार हो रहा है तो दूसरी तरफ ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर फैंस बेताब हैं। इन सबके बीच अब कार्तिक के नए पोस्ट ने फैंस के दिमाग की बत्ती जला दी है।
कार्तिक का वीडियो वायरल
दरअसल, अब उनका सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक्टर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनके शरीर से बिजली निकल रही हो। अब कार्तिक का लेटेस्ट वीडियो देखकर हर किसी के दिमाग के घोड़े दौड़ गए हैं। सभी उस वीडियो का मतलब और मकसद जानना चाहते हैं। अचानक एक्टर ने अपना ऐसा वीडियो क्यों शेयर किया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कार्तिक को किसी ने चार्जिंग पर लगा दिया है।
कार्तिक को ये क्या हुआ?
बता दें, सामने आए वीडियो में कार्तिक आर्यन ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास काफी प्रकाश दिख रहा है, जैसे उनके शरीर को चिंगारियों ने घेर लिया हो। इसमें एक्टर के न सिर्फ कपड़े बल्कि मेकअप और हेयर स्टाइल भी बेहद हटके हैं। वहीं, इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘लोडिंग।’ अब ये कार्तिक की किसी नई फिल्म का लुक है या नई फिल्म की अनाउंसमेंट है फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में एक्ट्रेस Pavithra की मौत, पति ने दिखाया हादसे के बाद का लाइव वीडियो; बोला- ‘लौट आओ’
पोस्ट देख फैंस हुए कंफ्यूज
एक यूजर ने कार्तिक के वीडियो पर कमेंट किया, ‘चार्जिंग पर लगा है भाई?’ एक फैन ने पूछा, ‘ब्रह्मास्त्र 2, कृष 4 या शक्तिमान, किसका लुक है?’ एक यूजर ने फनी कमेंट किया, ‘फायर ब्रिगेड- आओ आग बुझाएं। फैन गर्ल- हम हैं ना।’ किसी ने पूछा, ‘कृष 4 तो नहीं?’ किसी ने एक्साइटमेंट में लिखा, ‘इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ तो कोई बोला, ‘Ra One पार्ट 2 आई है लगता है!’ किसी ने उनके लुक को देख लिखा, ‘सुपर हीरो आर्यन।’ किसी ने उनके लुक को रोबोटिक बताया। अब लोग एक्टर के अगले पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसमें उनके इस लुक से सस्पेंस का पर्दा उठेगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines