Kartik Aaryan Cryptic Post: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आए दिन खबरों में बने रहते हैं। एक्टर कभी अपने लव अफेयर तो कभी किसी बड़ी कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर अकसर कार्तिक ही छाए रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव हैं। जहां वो कभी अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते हैं तो कभी लाइव आकर अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हैं। वैसे तो कार्तिक के सभी पोस्ट काफी मजेदार होते हैं। लेकिन अब उनका लेटेस्ट पोस्ट काफी डरा देने वाला है।
यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar से Himesh Reshammiya करेंगे जबरदस्त कमबैक, तूफानी डायलॉग के साथ रिलीज डेट का हुआ ऐलान
कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट
अभी कुछ देर पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। लेकिन जिसने भी ये पोस्ट देखा वो कार्तिक को लेकर टेंशन में आ गया। हर कोई इस वक्त एक्टर की फिक्र में डूबा हुआ नजर आ रहा है। सभी फैंस अब उनसे पूछने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर मामला क्या है। क्या सब कुछ ठीक है? लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद सोशल मीडिया पर इतना तनाव पैदा हो गया। कार्तिक ने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है चलिए पहले ये जान लेते हैं।
एक्टर ने लिखी ये अजीब बात
दरअसल, अपने इंस्टाग्राम से कार्तिक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ अलग ही इंसिडेंट हो गया आज तो। अभी भी इससे उबर रहा हूं। कल ही बता पाऊंगा क्या हुआ।’ इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने उदास चेहरे वाला इमोजी भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कल। अब एक्टर का ये नोट देखकर फैंस के दिल की धड़कने भी तेज़ हो गयी हैं। हर कोई जानना चाहते है कि आखिर कार्तिक के साथ क्या हुआ। लेकिन एक्टर ने किसी भी चीज की कोई हिंट नहीं दी है।
यूजर्स लगा रहे अलग-अलग कयास
वहीं, कुछ यूजर्स अब कयास लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि ये शायद कोई ब्रांड प्रमोशन की नई स्कीम है। कुछ फैंस का तो कहना है कि एक्टर अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के लिए सस्पेंस बना रहे हैं। नेटिज़ेंस अब सारा अली खान के साथ भी इस पोस्ट को जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक अपने सारा के रिश्ते का ऐलान करने वाले हैं। खैर अब सच क्या है इसके लिए तो कल तक का ही इंतज़ार करने होगा। तब तक देखना होगा कि कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कौन-सा नया तूफान आता है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines