Kartik Aaryan की मम्मी क्यों हुई परेशान? Bhool Bhulaiyaa 3 की कामयाबी से अधूरी रह गई ख्वाहिश

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की मां का एक वीडियो सामने आया है। वो चाहकर भी ‘भूल भुलैया 3’ देख नहीं पा रही हैं और इसके पीछे क्या कारण है, वो इस वीडियो में रिवील किया गया है।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई है और इस कारण ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से टक्कर के बावजूद फिल्म सुपरहिट जा रही है। इस फिल्म के सभी शोज फूल हैं और ये बेहद ही खुशी का मौका है। ‘भूल भुलैया 3’ की कामयाबी कार्तिक आर्यन के करियर को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देगी।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ को लेकर क्यों परेशान हुईं कार्तिक आर्यन की मां?

बावजूद इसके एक्टर कार्तिक आर्यन की मां इस वक्त परेशान नजर आ रही हैं। खुद कार्तिक आर्यन ने अब अपनी मां की परेशानी फैंस के साथ बांटी है। एक्टर ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी (Mala Tiwari) किसी चीज से बेहद तंग आ चुकी हैं और इसे लेकर कंप्लेंट करती दिख रही हैं। आपको बता दें, उनकी परेशानी का कारण ‘भूल भुलैया 3’ ही है।

विज्ञापन

कार्तिक की मां को भी नहीं मिली फिल्म की टिकट

दरअसल, वो अपने फोन से बेटे की फिल्म देखने के लिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें ‘भूल भुलैया 3’ देखने का मन है, लेकिन वो टिकट बुक नहीं कर पा रही हैं। सभी टिकट्स पहले से ही बुक हैं। सभी शोज फुल होने के कारण एक्टर की मां दुखी हैं कि उन्हें फिल्म देखने का मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि, वो इस दौरान खुश भी हैं और वीडियो में कह रही हैं कि मैं सोच रही हूं कि पोस्ट करूं कि ये देखने के लिए मेरी आंखें तरस गई थीं। मेरी दिली इच्छा पूरी हो गई।

विज्ञापन

वीडियो देख फैंस कैसे कर रहे रिएक्ट?

अब मां के साथ बातचीत का कार्तिक आर्यन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘मम्मी को भी नहीं मिल रही टिकट, इस प्रॉब्लम से बहुत खुश हूं।’ अब फैंस भी एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आंटी बी लाइक मैं खुश होऊं या दुखी होऊं?’ एक फैन ने कहा, ‘ये वास्तव में सच है। हर शो हाउसफुल है।’ एक बोला, ‘रूह बाबा के रूप में कार्तिक आर्यन सभी दिलों पर राज कर रहे हैं।’ तो कोई कहता है, ‘रूह बाबा अपना पावर यूज करो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ