इस सुपरस्टार की बहन को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan! दिखती हैं सुपर हॉट

इस सुपरस्टार की बहन को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan! दिखती हैं सुपर हॉट

इस सुपरस्टार की बहन को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan! दिखती हैं सुपर हॉट

मुंबई: बी-टाउन में डेटिंग की खबरें काफी आम बात है। लेकिन इस बार टिंसेल टाउन में जिस नई जोड़ी के बनने को लेकर अफवाह तेज है, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की हैंडसम हंक अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की। खबर है कि वो ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) की कजिन सिस्टर पश्मीना रौशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक (Kartik Aaryan) और पश्मीना पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब इनकी मुलाकातें काफी ज्यादा बढ़ गईं। उन्होंने कई बार पैपराजी से बचने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cj2tt7jynci/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि इससे पहले कार्तिक (Kartik Aaryan) सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और तब से एक्टर सिंगल थे। इन खबरों ने तब जोर पकड़ी जब दिवाली के दिन देर रात एक्टर को पश्मीना के साथ जुहू ड्राइव पर जाते हुए स्पॉट किया गया।

विज्ञापन

एक्टर ने अपनी नई मैकलॉरेन (McLaren) गाड़ी से पश्मीना को उनकी पसंदीदा जगह जियो वर्ल्ड ड्राइव और Cou Cou नाम का पेस्ट्री आउटलेट ले गए थे, जहां उन्होंने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया।

विज्ञापन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक और पश्मीना एक दूसरे के घर पर अक्सर मिलने जाते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। कार्तिक के करीबी सूत्र ने भी दावा किया कि जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं तो वह पश्मीना के घर पर चले जाते हैं। वहीं पश्मीना भी कार्तिक के घर जाकर उनके साथ टाइम बिताती हैं। पैपराजी से बचने के लिए वो अपनी कारों को एक दूसरे के घर पहुंचने के बाद वापस भेज देते हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CgjlzaEsY6H/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

आपको बता दें कि पश्मीना म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन (Rajesh Roshan) की बेटी हैं जो कि ऋतिक रोशन के चाचा लगते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। पश्मीना आपको ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में नजर आएंगी। इनके इंस्टाग्राम पर 58 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कार्तिक आर्यन भी उनके फॉलोवर्स में से एक हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ