---विज्ञापन---

कार्तिक आर्यन ठोक पीटकर बने इंजीनियर? मां ने शुरू की बहू की तलाश, The Great Indian Kapil Show में हुए खुलासे

Kartik Aaryan Secrets Revealed: कार्तिक आर्यन के सारे सीक्रेट्स अब उनकी मम्मी ने दुनिया के सामने खोल दिए हैं। इस हफ्ते शनिवार को जब ये मां-बेटे की जोड़ी कपिल के शो पर आएगी तो खूब मस्ती होगी और कई राज खुलेंगे। अब इसके प्रोमो वीडियो में भी कई दिलचस्प खुलासे देखने को मिले हैं।

---विज्ञापन---

Kartik Aaryan Secrets Revealed: बॉलीवुड के शहजादे कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के जल्द ही सीक्रेट्स रिवील होने वाले हैं। अब एक्टर जल्द ही कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस बार शो में कार्तिक अकेले नहीं आने वाले बल्कि उनकी मम्मी भी गेस्ट बनकर सोफे पर बैठेंगी और कार्तिक की पोल खोलेंगी। ये एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है इसकी झलक तो प्रोमो में ही देखने को मिल गई है।

कार्तिक ने कैसे पूरी की इंजीनियरिंग?

आपको बता दें, कार्तिक आर्यन की मम्मी ने मजाक-मजाक में कार्तिक की सारी पोल-पट्टियां खोल दी हैं। कार्तिक इंजीनियर हैं ये तो सब जानते हैं, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग कैसे पूरी की ये अब उनकी मम्मी ने रिवील किया है। माला तिवारी ने पहले कसम खाई कि वो जो बोलेंगी सच बोलेंगी और सच के सिवा कुछ नहीं बोलेंगी। बस ये सुनते ही कार्तिक डर गए कि आज तो बैंड बजने वाला है। इतने में ही उनकी मम्मी ने कुछ ऐसा कह दिया कि कार्तिक शर्मसार हो गए। दरअसल, जब कार्तिक की इंजीनियरिंग को लेकर बात हुई तो उनकी मम्मी ने बताया कि कार्तिक ने बड़ी मुश्किल से ठोक पीटकर इंजीनियरिंग पूरी की है।

---विज्ञापन---

कार्तिक की मां को चाहिए कैसी बहू?

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं एक्टर की मम्मी ने उनकी शादी का जिक्र भी छेड़ दिया। अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फाइनल एपिसोड में कार्तिक आर्यन की मम्मी अपने लिए बहू ढूंढते हुए दिखाई देने वाली हैं। ऑडियंस में से कुछ लड़कियां स्टेज पर आईं और कार्तिक के स्वयंवर वाला सीन शुरू हो गया। पहले कार्तिक की मम्मी ने रिवील किया कि उन्हें बेटे के लिए कैसी पत्नी चाहिए। उन्होंने बताया कि वो एक डॉक्टर को अपनी बहू बनाना चाहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swara Bhasker ने 9 महीने बाद दिखाया बेटी का चेहरा, मासूमियत देख दिल हार बैठे फैंस

कार्तिक को पसंद आई लड़की?

इसके बाद वो जो लड़कियां कार्तिक से शादी की बात करने स्टेज पर आई हैं, उनमें से दो लड़कियां तो शॉर्टलिस्ट भी हो गई हैं। एक लड़की कार्तिक की मम्मी को पसंद आ गई है क्योंकि वो डॉक्टर हैं। उस लड़की ने जैसे ही बोला कि वो फिजिओथेरपिस्ट हैं, कार्तिक की मम्मी ने रिवील किया कि कार्तिक को तो फिजिओथेरपिस्ट लगते ही रहते हैं। इसके बाद हंसी के ठहाके लग गए। इसके अलावा एक लड़की को कार्तिक ने खुद ही पसंद कर लिया। दरअसल, कार्तिक को उनकी वो क्वालिटी पसंद आई कि वो कभी उनका फोन चेक नहीं करेंगी। अब प्रोमो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि शो में धमाका होने वाला है।

First published on: Jun 19, 2024 12:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola