Murlikant Petkar, Chandu Champion: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में है। आज 15 मई को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में लंगोट में दौड़ते नजर आ रहे हैं और बहुत ही फिट लग रहे हैं। फैंस भी उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म रियल लाइफ पर आधारित होने वाली है और भारत के पहले पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। आइए जानते हैं उनकी कहानी?
यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के लिए आसान नहीं था Chandu Champion बनना, एक्टर ने दी किस चीज की कुर्बानी?
कौन थे मुरलीकांत पेटकर?
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। इस फिल्म में पेटकर की कहानी दिखाई जाएगी। मुरलीकांत पेटकर ने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है। उन्होंने साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 9 गोलियां खाई थी।
ईएमई कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के अफसर थे मुरलीकांत पेटकर
इतनी सारी गोलियां एक-साथ लगने से पेटकर चलने में असमर्थ हो गए। हालांकि इसके बाद भी उनके हौंसले को कोई कम नहीं कर सका और उन्होंने देश के लिए 127 स्वर्ण पदक जीते। बता दें कि साल 1972 में उन्होंने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बता दें कि पेटकर भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के अफसर थे।
Murlikant Petkar
नींद की गोलियां खाकर देना चाहते थे जान
इतना ही नहीं बल्कि एक बार ऐसा भी हुआ था जब उन्होंने खुद को खत्म करने की सोची। पेटकर ने सोचा था कि वो नींद की गोलियां खाकर अपनी जान दे देंगे। हालांकि इसके बाद उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने की सोची और देश को गौरवान्वित महसूस कराया। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से ‘चंदू चैंपियन’ कहते थे। वहीं, अब मुरलीकांत की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। पेटकर की बायोपिक को कार्तिक आर्यन कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी साल ईद-अल-अजह के मौके पर रिलीज की जाएगी। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines