Kartik Aaryan Fees in Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में भले ही फ्लॉप हो गई है. वहीं कार्तिक आर्यन ने मेकर्स को सपोर्ट करते हुए अपनी फीस से 15 करोड़ वापस कर दिए हैं. एक्टर ने फिल्म के लिए कितने रुपये लिए थे, अब ये भी रिवील हो गया है. कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूल की थी. धर्मा प्रोडक्शन से रणबीर कपूर के बाद कार्तिक आर्यन ने सबसे ज्यादा फीस ली है. चलिए आपको भी बताते हैं कार्तिक ने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए कितनी फीस ली है?
कार्तिक आर्यन हुए मालामाल?
समीर विद्वान्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में अनन्या पांडे भी नजर आई हैं. फिल्म की रिलीज से पहले दोनों सितारों ने प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई और औंधे मुंह जाकर गिरी. वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए बताया है कार्तिक आर्यन की फीस से पर्दा उठाया है.
यह भी पढ़ें: ‘कोई प्लान नहीं…’, मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें निकलीं झूठी? सामने आई सच्चाई
एक्टर ने कितनी ली फीस?
रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी. धर्मा प्रोडक्शन ने रणबीर कपूर के बाद कार्तिक आर्यन को इतनी बड़ी रकम दी है. दरअसल ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ के बाद से कार्तिक आर्यन की फीस में अब इजाफा हुआ है और मार्केट में भी एक्टर की वैल्यू बढ़ गई है, ये ही वजह है कि धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक को इतनी मोटी रकम दी है.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने दिखाया बड़ा दिल; फीस में की भारी कटौती
कार्तिक आर्यन ने दिखाया बड़ा दिल
वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मेकर्स को अपनी फीस से 15 करोड़ रुपये वापस लौटा दिए हैं. फिल्म का बजट 90 करोड़ का था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई. वहीं सालों बाद ऑडियंस ने इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को स्क्रीन पर देखा था. हालांकि ट्रेलर में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines