हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kartik Aaryan के बदले तेवर, 20-30 नहीं अगली फिल्म के लिए चार्ज किए कितने करोड़?

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब प्यार भी देते हैं। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 2024 में एक्टर ने हिट फिल्में दी और बॉक्स ऑफिस पर राज किया। वहीं, अब कार्तिक अपनी अगली फिल्म के लिए भी तैयार हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि अपनी अगली फिल्म के लिए कार्तिक ने मोटी फीस वसूल की है। आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने कितनी फीस ली है?

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’

इन दिनों कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने ऐलान किया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन बतौर हीरो नजर आने वाले हैं। इसी के साथ अब कार्तिक की फीस को लेकर भी बातें होने लगी हैं और कहा जा रहा है कि एक्टर ने इसके लिए मोटी फीस वसूली है।

सबसे ज्यादा डिमांड में हैं कार्तिक 

साल 2024 में कार्तिक आर्यन ने हिट फिल्में दी हैं, तो जाहिर है कि वो लोगों के अलावा फिल्ममेकर्स की भी नजरों में हैं। इस वक्त कार्तिक सबसे ज्यादा डिमांड में हैं और सक्सेस की सीढ़ी पर हैं। कार्तिक के पास फिल्मों के खूब ऑफर भी आ रहे हैं। वहीं, अब अगर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में एक्टर की फीस की बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक, धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए बहुत ही ज्यादा फीस ले रहे हैं।

कितनी फीस ले रहे एक्टर?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए कार्तिक 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। गौरतलब है कि धर्मा वाले इतनी फीस नामी एक्टर्स को ही देते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कार्तिक या फिर मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन चर्चा यही हो रही है कि कार्तिक के भाव बढ़ गए हैं और अब वो फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने लगे हैं।

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’

इतना ही नहीं बल्कि बातें तो ये भी सुनने में आ रही हैं कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब सच क्या है वो तो खुद कार्तिक ही जानते हैं। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में एक्टर का क्या जलवा होता है।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun से किसने की Amitabh Bachchan की तुलना? बिग बी ने यूं किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें