हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa 2 एक्ट्रेस संग Kartik Aaryan के डेटिंग रूमर्स, वीडियो देख फैंस के मजेदार कमेंट्स

Kartik Aaryan Sreeleela Dating Rumours: कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस श्रीलीला के एक दूसरे को डेट करने के रूमर्स इन दिनों हर जगह फैल रहे हैं। अब दोनों के वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Sreeleela Dating Rumours

Kartik Aaryan Sreeleela Dating Rumours: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री श्रीलीला को देखा जा सकता है। दोनों की बढ़ती दोस्ती और उनके बीच के अफेयर की अटकले अब इंटरनेट पर हर किसी की जुबान पर हैं। इस वीडियो में दोनों एक फैमिली पार्टी में नजर आ रहे हैं और जैसे ही श्रीलीला कैमरे से नजरें चुराती हैं, कार्तिक जोर से हंसते हैं। अब ये वीडियो क्यों वायरल हो रहा है और इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं।

वायरल वीडियो में दिखे कार्तिक और श्रीलीला

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी बहन डॉ कृतिका तिवारी की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए एक फैमिली पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। इस पार्टी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही थे, लेकिन श्रीलीला का पार्टी में होना इस पार्टी को खास बना गया। वीडियो में श्रीलीला और बाकी लोग बैकग्राउंड में पुष्पा 2 के फेमस किसिक सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, जैसे ही श्रीलीला कैमरा देखती हैं, वो शर्मा जाती हैं और अपना चेहरा छिपा लेती हैं। कार्तिक इस पर जोर से हंसते हुए दिखाई देते हैं, जो उनके बीच के अच्छे रिश्ते और आपसी दोस्ती को दर्शाता है।

कार्तिक और श्रीलीला के डेटिंग रूमर्स 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फैंस दोनों के बीच की दोस्ती और कैमरा के सामने के इस प्यारे पल को लेकर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर इनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है, तो फिल्म में ये दोनों कितना शानदार काम करेंगे!’ जबकि दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, ‘क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं?’

विज्ञापन

एक यूजर ने तो दोनों के वीडियो को देखते हुए लिख दिया कि रिश्ता पक्का समझें क्या? अब दोनों के डेटिंग रूमर्स खूब उड़ रहे हैं, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी का भी रिएक्शन इस मामले पर नहीं आया है।

क्या ये फिल्म के प्रमोशन का जरिया?

कार्तिक और श्रीलीला के बीच बढ़ती दोस्ती की चर्चा इन दिनों काफी जोरों पर है। दोनों जल्द ही एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं, जिससे इनकी कैमिस्ट्री को लेकर और भी अटकलें लगाई जा रही हैं। श्रीलीला और कार्तिक की जोड़ी को लेकर फैन्स के बीच लगातार सस्पेंस बना हुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अब और भी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि दोनों की आने वाली फिल्म को प्रमोट करने का ये एक पीआर स्टंट भी हो सकता है।

विज्ञापन

दोनों की फिल्म के लिए फैंस एक्साइटेड

आपको बता दें दोनों जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर शुरुआत में अफवाह थी कि इसका नाम आशिकी 3 होगा, लेकिन कानूनी कारणों से फिल्म के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि, पिछले महीने जारी किए गए टीजर में कार्तिक को एक रॉकस्टार के अवतार में दिखाया गया था, जिसमें वो मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। टीजर में श्रीलीला की भी झलक दिखाई गई थी, जिससे फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee और Rajat Dalal में आई मारपीट की नौबत, दोनों के बीच गाली-गलौज, मचा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola