Kartik Aaryan Mocks Coldplay Concert Controversy: इन दिनों कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान पकड़े गए कपल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन को उनकी कंपनी की एचआर के साथ रोमांटिक होते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। शादीशुदा होते हुए एस्ट्रोनॉमर के सीईओ अपनी ही कंपनी की एचआर से अफेयर चला रहे थे। जैसे ही ये दोनों कैमरे में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए स्पॉट हुए, दोनों ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। अब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का ये मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस और सेलेब्स इसका जमकर मजाक बना रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन ने भी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ और एचआर की चुटकी ली है।
कार्तिक आर्यन ने किसे किया चीट?
सोशल मीडिया पर अब कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो चीटिंग करते हुए पकड़े गए हैं, बिल्कुल ठीक वैसे, जैसे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में एंडी बायरन अपनी कंपनी की एचआर के साथ पकड़े गए थे। हैरानी की बात तो ये है कि इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, यहां कार्तिक आर्यन किसी लड़की के साथ नजर नहीं आए, बल्कि वो तो चॉकलेट खाकर डाइट में चीट कर रहे हैं।
कार्तिक ने रिक्रिएट किया कोल्डप्ले का कंट्रोवर्शियल मोमेंट
वीडियो में दिख रहा है कि कॉन्सर्ट चल रहा है और कार्तिक वैसा ही वायरल कंट्रोवर्शियल मोमेंट रिक्रिएट करने की कोशिश कर रहे हैं। वो अपनी चॉकलेट एन्जॉय कर रहे हैं और उन्हें पता चलता है कि वो सबके सामने पकड़े गए हैं और वो शॉक्ड रह जाते हैं। इसके बाद वो वापस आते हैं और एक्सरसाइज करने लगते हैं। वो ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे वो चीट नहीं कर रहे थे। इस वीडियो पर कार्तिक ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘फिटनेस फ्रीक कार्तिक आर्यन पिछली रात कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में अपनी डाइट पर चीटिंग करते पकड़े गए।’
यह भी पढ़ें: बर्तन धोकर छूटी जान, काली माता पर वीडियो से पहले इन विवादों में फंसी Payal Malik
वायरल हुआ कार्तिक आर्यन की चीटिंग का वीडियो
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘लगभग फायर कर दिया गया था…।’ अब कार्तिक आर्यन का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ ही मिनटों में कार्तिक आर्यन के वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सभी को कार्तिक आर्यन का ये फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अच्छी बात ये है कि उनके इस वीडियो और चीटिंग से किसी का भी दिल नहीं टूटा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines