बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर काम किया और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. ये सितारे न्यू कमर्स के लिए एक मिसाल हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आउटसाइडर होकर बॉलीवुड में अपने टैलेंट से काम किया और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. कभी इस सितारे को 1500 रुपये पॉकेटमनी मिलती थी, वहीं आज ये सितारा करोड़ों का इकलौता मालिक है. हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं वो कार्तिक आर्यन हैं. कल यानी 22 नवंबर को कार्तिक अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में बताते हैं.
बॉलीवुड डेब्यू
कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म से कार्तिक ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. इस फिल्म में कार्तिक का एक मोनोलॉग इतना फेमस हुआ था कि उनका नाम बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गया था. इसके बाद कार्तिक ‘आकाश वाणी’ और ‘कांची’ फिल्म में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की चीटिंग का वीडियो पोस्ट होते ही वायरल, Coldplay कॉन्सर्ट विवाद पर ली चुटकी
टॉप सितारों में बनाई जगह
फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टर की प्यार का ‘पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने कार्तिक आर्यन की इमेज ही बदलकर रख दी. कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जिसका फल भी उन्हें मिला. एक समय था जब कार्तिक आर्यन को 1500 रुपये पॉकेटमनी मिलती थी. वहीं आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप सितारों में होती है.
कितनी है नेटवर्थ?
कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ की बात करें तो टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 250 करोड़ है. वहीं एक्टर एक फिल्म करने के 40-50 करोड़ रुपये की मोटी रकम लेते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ के लिए 40-50 करोड़ रुपये ही लिए थे. वहीं फिल्म ‘धमाका’ को उन्होंने सिर्फ 10 मिनट में शूट कर दिया था और इस फिल्म के लिए एक्टर ने 20 करोड़ रुपये लिए थे. फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट करके कार्तिक आर्यन करोड़ों में रुपये कमाते हैं.
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan और Ananya Panday की किस करते हुए फोटो वायरल, फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट रिवील
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन
‘भूल भुलैया 3’ फेम एक्टर कार्तिक आर्यन महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. इनमें 6 करोड़ की रेंज रोवर एसवी, 4.7 करोड़ की मैकलारेन जीटी, 4.5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस और 1.54 करोड़ की पोर्श 718 बॉक्सस्टर जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines