Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने के बावजूद भी कार्तिक आर्यन की गिनती आज स्टार एक्टर्स की लिस्ट में होती है. एक्टर ने बॉलीवुड में हिट डेब्यू दिया है. वहीं कार्तिक ने अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को आज भी दीवाना बनाया हुआ है. वीकेंड को और खास बनाने के लिए आप एक्टर की टॉप 5 फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. इन सभी पांचों फिल्मों को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किस फिल्म का नाम शामिल है.
Pyaar Ka Punchnama
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म डेब्यू फिल्म है. ‘प्यार का पंचनामा’ से ही कार्तिक सुर्खियों में छा गए थे. साल 2011 में आई इस फिल्म में कार्तिक ने एक मोनोलॉग बोला था जो आज भी ऑडियंस का फेवरेट है. लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल, नुसरत भरुचा और इशिता राज शर्मा लीड रोल में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कभी 1500 रुपये थी पॉकेटमनी, आज करोड़ों के इकलौते मालिक; टॉप सितारों में होती है गिनती; पहचाना कौन?
Sonu Ke Titu Ki Sweety
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. वहीं लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी. मूवी की कास्ट की बात करें तो कार्तिक के साथ-साथ फिल्म में नुसरत भरुचा, सनी सिंह, इशिता राज, सोनाली सहगल, आलोक नाथ और आयशा रजा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
Chandu Champion
साल 2024 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी. मूवी की कास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के साथ-साथ फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
Bhool Bhulaiyaa 3
साल 2024 में रिलीज हुई कार्तिक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भी कार्तिक की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म के गाने आज भी ऑडियंस के बीच छाए हुए हैं. इस फिल्म को आप वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की चीटिंग का वीडियो पोस्ट होते ही वायरल, Coldplay कॉन्सर्ट विवाद पर ली चुटकी
Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. कार्तिक के साथ-साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया. वहीं ये प्राइम वीडियो पर भी आते ही छा गई थी.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines